वायरल

आवारा कुत्ते और खूंखार शेरनी के बीच हुई भयंकर लड़ाई, आखिर क्या हुआ इसका अंजाम? (Watch Viral Video)

एक दिलचस्प वीडियो इंटरनेट के चक्कर लगा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक आवारा कुत्ते और खूंखार शेरनी की भयंकर लड़ाई हो रही है. जी हां, आवारा कुत्ते और शेरनी की लड़ाई. हम जानते हैं इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन यह सच है कि एक आवारा कुत्ते और शेरनी की लड़ाई का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है.

आवारा कुत्ते और खूंखार शेरनी के बीच हुई भयंकर लड़ाई, आखिर क्या हुआ इसका अंजाम? (Watch Viral Video)
आवारा कुत्ते और शेरनी में लड़ाई (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: जंगली जानवरों (Wild Animals) के बीच लड़ाई होना बेहद आम बात हैं. अपने वर्चस्व को बरकरार रखने के लिए अक्सर जंगली जानवर एक-दूसरे के साथ भिड़ जाते हैं. सोशल मीडिया पर भी जानवरों की लड़ाई (Fight Between Animals) के कई दिलचस्प वीडियो भरे पड़े हैं. इसी बीच एक और दिलचस्प वीडियो (Interesting Video) इंटरनेट के चक्कर लगा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक आवारा कुत्ते (Stray Dog) और खूंखार शेरनी (Lioness) की भयंकर लड़ाई हो रही है. जी हां, आवारा कुत्ते और शेरनी की लड़ाई (Stray Dog And Lioness Fight). हम जानते हैं इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन यह सच है कि एक आवारा कुत्ते और शेरनी की लड़ाई का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) अधिकारी प्रवीण कास्वां (Parveen Kaswan) ने शेयर किया है. करीब 1.34 मिनट के वीडियो को 10 जनवरी को शेयर किया गया था और शेयर किए जाने से लेकर अब तक इसे 163k व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 6.7k लाइक्स और 1.4k रीट्वीट्स इस वीडियो को मिल चुके हैं. सोशल मीडिया यूजर्स न सिर्फ इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं, बल्कि कमेंट के जरिए अपनी राय भी दे रहे हैं. यह भी पढ़ें: जापान: असली शेरों के सामने चिड़ियाघर में नकली शेर बनकर घूम रहा था शख्स, फिर जो हुआ… (Watch Video)

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आवारा कुत्ता बिना पलक झपकाए खूंखार शेरनी के सामने आता है और उनके बीच भयंकर लड़ाई शुरू हो जाती है. कुत्ता भौंकता है और दोनों एक-दूसरे पर झपट्टा मारते हैं, लेकिन कुत्ते को शायद यह महसूस होता है कि उसने शेरनी से पंगा लेकर ठीक नहीं किया, लिहाजा कुछ देर बाद वो पीछे हट जाता है. देखते ही देखते वह शेरनी से दूर चला जाता है और शेरनी आराम से टलहती हुई नजर आती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2021 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).