वायरल

Viral Video: बाइक से टकराकर सड़क की दूसरी की तरफ गिरा लड़का, तेज रफ़्तार बस ने साइकिल को कुचला, लेकिन बच्चे की बची जान,देखें एक्सीडेंट का वीडियो

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आते है, जो काफी अजीब होते है. ऐसा ही एक एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक साइकिल से जा रहे बच्चे का एक्सीडेंट बाइक से होता है और उसी समय बस भी जाती है.

Viral Video: बाइक से टकराकर सड़क की दूसरी की तरफ गिरा लड़का, तेज रफ़्तार बस ने साइकिल को कुचला, लेकिन बच्चे की बची जान,देखें एक्सीडेंट का वीडियो
Credit -Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आते है, जो काफी अजीब होते है. ऐसा ही एक एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक साइकिल से जा रहे बच्चे का एक्सीडेंट बाइक से होता है और उसी समय बस भी जाती है.

ऐसे में उसकी साइकिल बाइक सवार से टकरा जाती है और इसके बाद साइकिल वही गिर जाती है और लड़का सड़क की दूसरी तरफ जाकर गिरता है, जैसे ही वो गिरता है, एक तेज रफ़्तार बस भी उसी सड़क पर आती है और साइकिल को कुचल देती है. बच्चे की थोड़े से समय के कारण जान बच गई. ये भी पढ़े :VIDEO: यूपी के गाजियाबाद में कांवड़ियों ने मचाया उत्पात, तोड़फोड़ के बाद पलट दी पुलिस की गाड़ी

देखें वीडियो :

आप वीडियो में देख सकते है की एक बच्चा तेज रफ़्तार साइकिल चला रहा है और सामने में एक सड़क है, वो बच्चा साइकिल से आता है और सीधे सड़क पर बाइकसवार से टकरा जाता है और उसके बाद टक्कर में उसकी साइकिल वही गिर जाती है और वो सड़क की दूसरी तरफ गिरता है, इसी दौरान एक बस साइकिल को कुचल देती है, अगर बाइक से टकराकर बच्चा दूसरी तरफ नहीं गिरता तो बस के नीचे बच्चा आ जाता, लेकिन बच्चे की किस्मत काफी अच्छी थी, जिसके कारण उसकी जान बच गई. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ये वीडियो इंस्टाग्राम के roadsafetycontent नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. जिसको अब तक 57 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. इसपर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे है. एक ने लिखा,' नसीब का साथ और मां-बाप का पुण्य, दुसरे ने लिखा,' लेकिन इस बच्चे को दूसरा मौका मिला, तीसरे ने लिखा ,' काल आया था, लेकिन समय नहीं आया था, बच्चा नसीबवाला है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2024 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).