VIDEO: यूपी के गाजियाबाद में कांवड़ियों ने मचाया उत्पात, तोड़फोड़ के बाद पलट दी पुलिस की गाड़ी
Photo- X

UP Shocker: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कांवड़ियों का उत्पात देखने को मिला है. यहां मधुबन बापूधाम क्षेत्र के दुहाई के पास कांवड़ियों की लेन में पुलिस की गाड़ी घुसने बाद हंगामा मच गया. गुस्साए कांवड़ियों ने बोलेरो गाड़ी में पहले जमकर तोड़फोड़ फिर उसे मिलकर पलट दिया. इस घटना का वीडियो भी सामने आ चुका है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्जनों की संख्या में मौजूद कांवड़िए पुलिस की गाड़ी को पलट रहे हैं. कुछ के हाथ में हाकी, लाठी और कांवड़ है, जिससे वह गाड़ी में तोड़फोड़ कर रहे हैं. इस दौरान बैकग्राउंड में पुलिस के सायरन बजने की आवाज भी रही है, लेकिन बवाल काट रहे लोग इसे नजरअंदाज कर रहे हैं. इस घटना को लेकर अब सोशल मीडिया यूजर्स योगी सरकार को निशाने पर ले रहे हैं और यूपी के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

यूपी के गाजियाबाद में कांवड़ियों ने मचाया उत्पात