Stylish Chaiwala Viral Video: रजनीकांत की स्टाइल में ये टी स्टॉल वाला परोसता है चाय, स्वैग देखकर रह जाएंगे दंग
यदि आप कभी महाराष्ट्र के नागपुर गए हैं, तो आपने प्रसिद्ध ‘डॉली की टपरी’ के बारे में ज़रूर सुना होगा, जहां आपको न केवल अद्भुत चाय मिलेगी बल्कि जबरदस्त स्वैग के साथ आपका स्वागत भी किया जाएगा. चाय की टपरी के मालिक डॉली का स्टाल और स्वैग देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
यदि आप कभी महाराष्ट्र के नागपुर गए हैं, तो आपने प्रसिद्ध ‘डॉली की टपरी’ के बारे में ज़रूर सुना होगा, जहां आपको न केवल अद्भुत चाय मिलेगी बल्कि जबरदस्त स्वैग के साथ आपका स्वागत भी किया जाएगा. चाय की टपरी के मालिक डॉली का स्टाल और स्वैग देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. उनका रजनीकांत स्टाइल में चाय परोसने का वीडियो इन्टरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. डॉली, चाय स्टाल के मालिक, अपने ग्राहकों को चाय बनाने और परोसने की अपनी अनूठी शैली के कारण इंटरनेट पर फेमस हो गए हैं. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि डॉली दूध को बड़ी ही ऊंचाई से पतीले में डालते हैं. अगर ऐसा हम करने जाएं तो हमसे पूरा दूध गियही नहीं वे ग्राहकों से पैसे भी बड़े स्टाइल में लेते हैं और स्टाइल में लौटाते हैं.
युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय डॉली इस स्टाल पर लगभग 20 वर्षों से चाय पिला रहे हैं और उनकी हाई स्पिरिट को लोगों द्वारा बहुत सराहा जा रहा है. स्टाइलिश चाय की दूकान के मालिक सुबह 6 बजे अपनी दुकान खोलते हैं और रात 9 बजे बंद कर देते हैं. डॉली अपने स्टाल पर पहली बार आने वाले लोगों को मुफ्त इलाइची भी देती है. यह भी पढ़ें: अजीबो-गरीब इलाज! WhatsApp पर फेक COVID Cure वीडियो देखने के बाद मां और बच्चों ने चार दिन किया पेशाब का सेवन
देखें वीडियो:
डॉली से जब उनके स्वैग और स्टाइल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह दक्षिण भारतीय फिल्मों से काफी प्रेरित हैं और सुपरस्टार रजनीकांत के बहुत बड़े फैन हैं. इस लंबे बालों और शार्प चेहरे के कारण और निश्चित रूप से उनकी हरकतों के कारण कुछ लोग उन्हें भारत का जैक स्पैरो ’भी कहते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2021 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

