Spain: जंगल में लगी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचा शख्स, चमत्कारिक ढंग से बची जान (Watch Video)
स्पेन के जमोरा प्रांत में स्थित उत्तर-पश्चिमी शहर तबारा में जंगल की आग की चपेट में आने से एक स्पेनिश व्यक्ति बाल-बाल बच गया. शख्स जिस चमत्कारिक तरीके से अपनी जान बचाने में कामयाब रहा है, उसे देखकर आप भी यही कहेंगे कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है.
- Read in
- हिंदी
स्पेन (Spain) के जमोरा प्रांत (Zamora Province) में स्थित उत्तर-पश्चिमी शहर तबारा (Tabara) में जंगल की आग की चपेट में आने से एक स्पेनिश व्यक्ति (Spanish Man) बाल-बाल बच गया. शख्स जिस चमत्कारिक तरीके से अपनी जान बचाने में कामयाब रहा है, उसे देखकर आप भी यही कहेंगे कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स जंगल की आग से भागता हुआ दिखाई दे रहा है. दरअसल, यह शख्स शहर में आग न फैले, इसके लिए एक खाई खोदने की कोशिश कर रहा था, तभी वो आग की चपेट में आ गया. शख्स को गंभीर चोटें आई हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स के कपड़ों में आग लगी है और वो जंगल की आग से अपनी जान बचाने के लिए भागता हुआ दिखाई दे रहा है. शख्स की पहचान एक कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट फर्म के मालिक एंजेल आर्जोना के तौर पर हुई है.
देखें वीडियो-
WATCH: Man miraculously escapes, runs for his life when wildfire engulfs tractor in western Spain. He survived but suffered serious injuries pic.twitter.com/yWHBfx41RE
— BNO News (@BNONews) July 18, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2022 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

