Southwest Airlines ने पायलट की शर्ट पहन कर महिला को अपने Boobs कवर करने के लिए किया मजबूर, उसके स्तनों को बताया भद्दा, अश्लील और अपमानजनक
साउथवेस्ट एयरलाइंस द्वारा एक महिला को पायलट की शर्ट पहनकर अपने स्तनों को कवर करने के लिए मजबूर किया गया था, क्योंकि उसके स्तन बहुत भद्दे, अश्लील और अपमानजनक थे. साउथवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट में यात्रा कर रही है काइला यूबैंक्स नाम की एक महिला ने ग्लैमरस ड्रेस पहन रखी थी, उसे कपड़ों का हवाला देते हुए पायलट की शर्ट पहनकर कवर अप करने के लिए मजबूर किया गया.
Southwest Airlines: हम 2020 में हैं, लेकिन एक कुछ घटनाओं ने हमें 1800 के दशक में वापस भेज दिया है. ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां साउथवेस्ट एयरलाइंस (Southwest Airlines) द्वारा एक महिला को पायलट की शर्ट (Pilot's Shirt) पहनकर अपने स्तनों (Boobs) को कवर (Cover Up) करने के लिए मजबूर किया गया था, क्योंकि उसके स्तन बहुत भद्दे, अश्लील और अपमानजनक थे. साउथवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट में यात्रा कर रही काइला यूबैंक्स (Kayla Eubanks) नाम की एक महिला ने ग्लैमरस ड्रेस पहन रखी थी, उसे कपड़ों का हवाला देते हुए पायलट की शर्ट पहनकर कवर अप करने के लिए मजबूर किया गया. यूबैंक्स ने समय न बर्बाद करते हुए ट्वीट की एक श्रृंखला के माध्यम से पूरी घटना के बारे में बताया, जिसमें वीडियो भी शामिल थे. यूबैंक्स ने कहा कि कपड़ों के आधार पर उसे पूरी तरह से रोक दिया गया था और उसे कवर करने के लिए पायलट की टीशर्ट पहनने के लिए कहा गया. इस घटना ने ट्विटर यूजर्स को व्यथित कर दिया है.
यूबैंक्स ने पहली बार ट्विटर पर कहा कि मैं वास्तव में जानना चाहती हूं कि @SouthwestAir को मेरे कपड़े से क्या दिक्कत है? मेरी शर्ट मेरी उड़ान पर कैसे असर डालेगी, यह अन्य यात्रियों यहां तक कि पायलट को कैसे प्रभावित करेगी. क्या इस प्लेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए ड्रेस कोड है? यूबैंक्स ने साउथवेस्ट कर्मचारी की ड्रेस कोड नीति के बारे में भी बात की, जिसके अनुसार 20 मिनट तक इंतजार करने के बाद भी उसे उचित स्पष्टीकरण नहीं मिला.
देखें ट्वीट-
Y’all I was KICKED OFF my @SouthwestAir flight because my boobs are “lewd, obscene and offensive.” I was told that passengers may look at me in my attire and be offended. The attire in question: https://t.co/tOAxZsFDU5 pic.twitter.com/S9W9gFXpg6
— Kayla Eubanks (@UziSuzy) October 6, 2020
एक और ट्वीट-
I really wanna know why @SouthwestAir is policing my clothes like this. How will my shirt impact my flight, for myself, the other passengers or even the pilot? Y’all have a dress code for CUSTOMERS who pay to get on a plane? It’s the constant policing of women’s bodies for me.
— Kayla Eubanks (@UziSuzy) October 6, 2020
यूबैंक्स की मानें तो उसे काफी परेशान किया गया, लेकिन उसे परेशान करने वाले यात्री नहीं थे, बल्कि साउथवेस्ट एयरलाइंस के कर्मचारी थे. उसने कहा कि आधे कर्मचारी मेरी प्रशंसा कर रहे थे और बाकी आधे लोग पूछ रहे थे कि मेरी शर्ट कहां है. एक अन्य वीडियो में दिखाया गया है कि कर्मचारी ने पहले फ्लाइट के कप्तान को दिखाया. कैप्टन ने यूबैंक्स से कहा कि वे आपसे नफरत कर रहे हैं क्योंकि आप अच्छे दिख रहे हैं, क्या यह सही है. यूबैंक्स ने कप्तान से कहा कि वह पहले नीति देखना चाहती है, लेकिन उसे विमान यात्रा करने के लिए एक टीशर्ट दी जाती है, ताकि वो अपने स्तनों को कवर कर सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2020 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

