Rainbow Snake Video: इंटरनेट पर रेनबो स्नेक का क्लिप हुआ वायरल, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
सांप का जिक्र मात्र से ही डर पैदा हो जाता है, लेकिन क्या आपने कभी ऐसे सांप के बारे में सुना या पढ़ा है, जिसे हर कोई देखना चाहता है? खैर, एक खूबसूरत इंद्रधनुषी (रेनबो) सांप का वीडियो आपको इसके खूबसूरत रंगों से मंत्रमुग्ध कर देगा. इस सांप का नाम MyLove रखा गया है. रेप्टाइल जू नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने इस वीडियो को शेयर किया और इसे कैप्शन दिया, "MyLove’s iridescence just never gets old. वीडियो में एक महिला को दिखाया गया है.
Rainbow Snake Video: सांप का जिक्र मात्र से ही डर पैदा हो जाता है, लेकिन क्या आपने कभी ऐसे सांप के बारे में सुना या पढ़ा है, जिसे हर कोई देखना चाहता है? खैर, एक खूबसूरत इंद्रधनुषी (रेनबो) सांप का वीडियो आपको इसके खूबसूरत रंगों से मंत्रमुग्ध कर देगा. इस सांप का नाम MyLove रखा गया है. रेप्टाइल जू नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने इस वीडियो को शेयर किया और इसे कैप्शन दिया, "MyLove’s iridescence just never gets old. वीडियो में एक महिला को दिखाया गया है, शायद वह एक चिड़ियाघर की कर्मचारी है, उसने अपने गले में विशाल सांप कोलटका रखा है और खुशी से कैमरे के सामने पोज दे रही है और सरीसृप के आश्चर्यजनक रंगों को दिखा रही है. पहले तो सांप नीला दिखाई देता है लेकिन जब आप करीब से देखेंगे तो सांप की त्वचा कई अलग-अलग रंगों की है. जैसे ही सांप की त्वचा पर लाईट पड़ती है रंग और भी चमकीले हो जाते हैं. यह भी पढ़ें: Emoji Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्माइली इमोजी वाले सांप का वीडियो, आप भी देखकर रह जाएंगे दंग
वीडियो वायरल हो गया है और यूजर्स इतने सुंदर सांप को देखकर दंग रह गए हैं. एक यूजर ने लिखा, "मैं कसम खाता हूं, अगर मैं कभी भी सांप को देखना चाहूंगा तो मेरा पहला रिक्वेस्ट यही होगा मुझे माय लव के पास ले चलें. वह बस बहुत खूबसूरत है !!" एक अन्य ने लिखा, "सो स्टनिंग."
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
सरीसृप प्रेमियों के लिए एक अन्य ट्रीट में, द रेप्टाइल ज़ू ने भी सांप की एक मनमोहक तस्वीर को कैप्शन के साथ साझा किया, “यहां चिड़ियाघर के सबसे सुंदर सांपों में से एक के लिए एक छोटी सी प्रशंसा पोस्ट. वह न केवल सुंदर है बल्कि वह एक परम प्रिय है इसलिए हमने उसका नाम MyLove रखा है.” रेनबो स्नेक, जिसे फरानसिया एरिट्रोग्राममा (Farancia erytrogramma) के रूप में जाना जाता है, बड़े, गैर-विषैले, अत्यधिक जलीय, कोलुब्रिड (colubrid snake) सांप की एक प्रजाति है, जो दक्षिणपूर्वी संयुक्त राज्य के तटीय मैदानों में पाए जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2021 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

