Smart Deer Viral Video: भेड़िये और तेंदुए को देख हिरण ने किया मरने का नाटक, उसके बाद जो हुआ...
जंगली जानवर भी दिमाग के बहुत तेज होते हैं, उन्हें पता होता है कि कब कैसे अपनी जान बचानी है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक हिरण सो रहा होता है, इस दौरान वहां एक तेंदुआ आता है, जब हिरन को खतरा महसूस होता है तो वो अलनी सांसें रोक लेता है
जंगली जानवर भी दिमाग के बहुत तेज होते हैं, उन्हें पता होता है कि कब कैसे अपनी जान बचानी है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक हिरण सो रहा होता है, इस दौरान वहां एक तेंदुआ आता है, जब हिरन को खतरा महसूस होता है तो वो अलनी सांसें रोक लेता है, इसी दौरान वहां एक भेड़िया आता है और तेंदुए को भगा देता है. भेड़िया, हिरण को मुंह से चेक करने की कोशिश में लगा ही होता कि वहां फिर से तेंदुए को देखकर उसे भगाने जाता है. इस दौरान हिरण मौका पाकर वहां भाग निकलता है. इस घटना का वीडियो ट्विटर पर नेचर इज मेटल (Nature is Metal) नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
इस वीडियो को 273 हजार से भी ज्यादा व्यूज, 19 हजार से ज्यादा लाइक्स और 4 हजार से ज्यादा रिट्वीट मिल चुके हैं. यह वीडियो देखने के बाद लोग हरण के ड्रामे की तारीफ कर रहे हैं और उसे बेस्ट परफॉर्मेंस का खिताब दे रहे हैं. यह भी पढ़ें: परिवार को सड़क पार कराने के लिए हाथी ने रोड़ को ऐसे कराया खाली, Viral Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान
देखें वीडियो:
And the Oscars goes to..🦌 pic.twitter.com/JeEz2rfjS7
— Nature is Metal (@minblowingpost) March 10, 2021
इस वीडियो पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया दी मैंने कभी अपने जीवन में इससे अच्छा अभिनय कभी नहीं देखा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2021 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

