वायरल

Viral Video: बारहसिंघा के सिर पर दिखा दूसरे जानवर का कंकाल, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर बारहसिंघा का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बारहसिंघा के सिर पर दूसरे जानवर का कंकाल दिख रहा है, जिसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कि बारहसिंघा की किसी अन्य जानवर से लड़ाई हुई होगी.

Viral Video: बारहसिंघा के सिर पर दिखा दूसरे जानवर का कंकाल, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
बारहसिंघा के सिर पर कंकाल (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग फुर्सत मिलते ही सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव हो जाते हैं और उनमें भी वाइल्ड लाइफ लवर्स (Wildlife Lovers) जानवरों (Animals) से जुड़े वीडियो ढूंढते रहते हैं. वैसे तो सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े रोमांचक वीडियोज की भरमार है, जिन्हें देखकर हैरानी होती है. इस बीच सोशल मीडिया पर बारहसिंघा (Reindeer) का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बारहसिंघा के सिर पर दूसरे जानवर का कंकाल दिख रहा है, जिसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कि बारहसिंघा की किसी अन्य जानवर से लड़ाई हुई होगी. इस वीडियो को देखकर अधिकांश लोग हैरान हो रहे हैं और इसे बार-बार देखा जा रहा है.

वायरल हो रहे वीडियो को ट्विटर पर @JustTerrifying नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- हिरण लड़ाई में शामिल हुआ और इसे देखकर यह स्पष्ट है कि कौन जीता... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 7.8M व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: गैंड के हमले से बचने के लिए पर्यटकों से भरे वाहन ने लगाई दौड़, अगले ही पल हो गया ऐसा हादसा

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बारहसिंघा बर्फीले इलाके में चरता हुआ नजर आ रहा है. इस दौरान उसके सिर पर दूसरे बारहसिंघा का कंकाल और सींग दिखाई दे रहा है. सिर पर कंकाल लेकर घूम रहे बारहसिंघा को देखकर ऐसा ही प्रतीत होता है कि उसकी दूसरे जानवर के साथ लड़ाई हुई और इसे उस लड़ाई में जीत हासिल हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2023 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).