Shocking! जूते की अलमारी के चारों तरफ घूमते जहरीले सांप को देख महिला के उड़े होश, उसके बाद जो हुआ...
कभी किसी घर के टॉयलेट में तो कभी अलमारी में सांप के पाए जाने की खबरें तो आपने कई बार सुनी या देखी होंगी. इस कड़ी में टेक्सास से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेक्सास की एक महिला के होश उस वक्त उड़ गए जब उसकी नजर जूते की अलमारी के पास रेंगते हुए एक जहरीले सांप पर पड़ी.
Shocking! सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जहरीले सांपों (Venomous Snake) से जुड़े वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं और रिहायशी इलाकों (Residential Areas) में आए दिन सांपों (Snakes) के पाए जाने और देखे जाने की खबरें भी सुनने को मिलती रहती हैं. कभी किसी घर के टॉयलेट में तो कभी अलमारी में सांप के पाए जाने की खबरें तो आपने कई बार सुनी या देखी होंगी. इसी कड़ी में टेक्सास (Texas) से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेक्सास की एक महिला के होश उस वक्त उड़ गए जब उसकी नजर जूते की अलमारी के पास रेंगते हुए एक जहरीले सांप पर पड़ी. द डलास मॉर्निंग न्यूज के अनुसार, साउथलेक, टेक्सास में रहने वाली ऊषा वेंकटरमन ने देखा कि उनके दो कुत्ते काफी बेचैन थे, जब उनके बेटे ने अलमारी की जांच की तो वहां सांप को देखकर उनके होश ही उड़ गए.
शहर के जन सुरक्षा विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि महिला जूता लेने के लिए अलमारी के पास पहुंची, तभी उसकी नजर अलमारी के भीतर लटक रहे सांप पर पड़ी और उसके होश ही उड़ गए. सांप की पहचान एक जहरीले सांप के बच्चे के तौर हुई है. हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स ने यह दावा किया है कि यह एक गैर-विषैला पानी का सांप था. सांप को मौके से रेस्क्यू किए जाने के बाद बॉब जोन्स पार्क में सुरक्षित छोड़ा गया. यह भी पढ़ें: Shocking! शख्स की उंगली से लिपटकर कर जब उसे काटने लगा खतरनाक सांप, Viral Video देख हैरान हो जाएंगे आप
वेंकटरमन ने डलास मॉर्निंग न्यूज को बताया कि उनका घर एक झील के पास स्थित है और उन्हें पहले अपने घर के यार्ड में सांप मिले थे. हालांकि उनका कहना है कि उन्हें इस तरह के जीवों के साथ जगह साझा करने में कोई झिझक महसूस नहीं होती है, क्योंकि वास्तव में हम उनकी जगह पर रह रहे हैं. बहरहाल, सांप को रेस्क्यू करने के बाद उसे सुरक्षित छोड़ दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2022 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

