वायरल

Shocking! शख्स की उंगली से लिपटकर कर जब उसे काटने लगा खतरनाक सांप, Viral Video देख हैरान हो जाएंगे आप

ज्यादातर लोग सांपों से दूर ही रहना पसंद करते हैं. वहीं कई लोग इतने दिलेर होते हैं कि उन्हें सांपों के साथ खेलने में मजा आता है. इसी कड़ी में एक सांप का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक खतरनाक सांप शख्स की उंगली से लिपटा हुआ है और उसकी उंगली को चबाने की कोशिश करता दिख रहा है.

Shocking! शख्स की उंगली से लिपटकर कर जब उसे काटने लगा खतरनाक सांप, Viral Video देख हैरान हो जाएंगे आप
शख्स की उंगली को काटता सांप (Photo Credits: Instagram)

Shocking Viral Video: सांपों (Snakes) के अनगिनत वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल जाते हैं, जिनमें कई सांप (Snake) अपने विशालकाय आकार के चलते सुर्खिंया बटोरते हैं, तो कई सांप अपने जानलेवा जहर के लिए जाने जाते हैं, जबकि सांपों की कई प्रजातियां अपने खतरनाक अंदाज को लेकर मशहूर हैं. सांप चाहे जहरीला हो या न हो, लेकिन ज्यादातर लोग सांपों से दूर ही रहना पसंद करते हैं. वहीं कई लोग इतने दिलेर होते हैं कि उन्हें सांपों के साथ खेलने में मजा आता है. इसी कड़ी में एक सांप का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक खतरनाक सांप (Dangerous Snake) शख्स की उंगली से लिपटा हुआ है और उसकी उंगली को चबाने की कोशिश करता दिख रहा है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर snakebytestv नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, जिसे अब तक 73,150 लाइक्स मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन भी दिए हैं. ज्यादातर लोगों ने इस नजारे को बेहद खौफनाक बताया है. यह भी पढ़ें: Snake Viral Video: शख्स के सामने सांप ने ऐसे की मरने की एक्टिंग, अच्छे-अच्छे एक्टर भी हो जाएंगे फेल

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में एक सांप शख्स की उंगली से लिपटा हुआ दिखाई दे रहा है. वो न सिर्फ उंगली से लिपटा है, बल्कि उसे चबाने की कोशिश भी कर रहा है. सांप ने जिस तरह से शख्स की उंगली को दबोच रखा है, उससे यही लगता है कि वो उंगली को अपना खाना समझ कर उसे खाने की कोशिश कर रहा है. हालांकि शख्स उसे अपनी उंगली से हटाने की कोशिश कर रहा है. उंगली से हटाने के बावजूद सांप ने अपने मुंह से शख्स की उंगली को दबोच रखा है और उसे छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2022 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).