Snake Viral Video: शख्स के सामने सांप ने ऐसे की मरने की एक्टिंग, अच्छे-अच्छे एक्टर भी हो जाएंगे फेल
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सांप का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि इस सांप के सामने तो अच्छे-अच्छे एक्टर्स भी फेल हैं. दरअसल, वीडियो में एक सांप शख्स को अपने सामने देखने के बाद एक्टिंग के मूड में आ जाता है. जैसे ही शख्स उसके पास पहुंचता है सांप मरने की एक्टिंग करने लगता है.
Viral Video: दुनिया भर में पाई जाने वाली सांपों (Snakes) की विभिन्न प्रजातियों में कई सांप (Snake) अपने जहर के लिए जाने जाते हैं तो कई अपनी ताकत के लिए मशहूर हैं, लेकिन क्या आपने एक्टिंग करने वाले सांप को कभी देखा है. जी हां, सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक सांप का मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि इस सांप के सामने तो अच्छे-अच्छे एक्टर्स (Actors) भी फेल हैं. दरअसल, वीडियो में एक सांप शख्स को अपने सामने देखने के बाद एक्टिंग (Acting) के मूड में आ जाता है. जैसे ही शख्स उसके पास पहुंचता है सांप मरने की एक्टिंग करने लगता है. एक पल के लिए सांप को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि वो सच में मर गया है, लेकिन वो बस मरने की एक्टिंग ही करता है.
इस नौटंकबाज सांप के मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर earthpix नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. जिसे महज एक ही दिन में 194,062 लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने यह तक कह दिया है कि इस एक्टर सांप को तो उसकी एक्टिंग के लिए ऑस्कर मिलना चाहिए. बता दें कि वीडियो में नजर आ रहा सांप हॉगनोज स्नेक है, जो जहरीला तो होता है, लेकिन इंसानों पर उसके जहर का असर नहीं होता है, सिर्फ जलन महसूस होती है. यह भी पढ़ें: King Cobra vs Mongoose: नेवलों के झुंड ने पूरी प्लानिंग के साथ किंग कोबरा को घेरा, फिर जो हुआ... देखें वायरल वीडियो
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स जैसे ही सांप के पास पहुंचता है, सांप हरकत में आ जाता है और वो एक्टिंग करने लगता है. जैसे ही शख्स सांप को छूने की कोशिश करता है, वो मरने की एक्टिंग करने लगता है. शख्स जैसे ही सांप को उठाकर अपनी हथेली पर लेता है, वह उलट जाता है और मरने की एक्टिंग करने के दौरान वो टस से मस नहीं होता है. वो अपनी जीभ भी ऐसे बाहर निकालता है, जैसे कि वो सच में मर चुका है. वीडियो को देख लोग यही कह रहे हैं कि इस सांप को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया जाना चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2022 07:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

