वायरल

भेड़ की पीठ पर बैठकर सवारी करना बच्चे को पड़ा भारी, जानवर ने ऐसे सिखाया सबक (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर भेड़ की पीठ पर बैठकर सवारी करने वाले एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि भेड़ की पीठ पर सवार होने की बच्चे को भारी कीमत चुकानी पड़ती है, क्योंकि भेड़ उसे ऐसा सबक सिखाती है कि वो जिंदगी भर नहीं भूलेगा.

भेड़ की पीठ पर बैठकर सवारी करना बच्चे को पड़ा भारी, जानवर ने ऐसे सिखाया सबक (Watch Viral Video)
भेड़ ने बच्चे को सिखाया सबक (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: आपने लोगों को हाथी, घोड़े और ऊंट जैसे जानवरों की सवारी करते तो देखा होगा, लेकिन क्या आपने किसी को भेड़ (Sheep) की सवारी करते देखा है? सोशल मीडिया (Social Media) पर भेड़ की पीठ पर बैठकर सवारी करने वाले एक बच्चे का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. हालांकि भेड़ की पीठ पर सवार होने की बच्चे को भारी कीमत चुकानी पड़ती है, क्योंकि भेड़ उसे ऐसा सबक सिखाती है कि वो जिंदगी भर नहीं भूलेगा. दरअसल, जैसे ही बच्चा (Child) भेड़ की पीठ पर सवार होता है, उसे गुस्सा आ जाता है और फिर वो इतने जोर से जमीन पर पटकती है कि बच्चा मुंह के बल गिर पड़ता है. हैरान करने वाला वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शेयर किया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं. लोग वीडियो को देखकर हंसी से लोटपोट हो रहे हैं. वैसे तो भेड़ों को शांत स्वभाव का माना जाता है, लेकिन जब उसे गुस्सा आता है तो वो खतरनाक रूप धारण कर लेती है. यह भी पढ़ें: VIDEO: ये बिहार है! सलाइन में नल का पानी, कंधे पर मरीज, चादर में लाश, देखिए कुव्यवस्था की तस्वीरें

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankit Gupta (@ankitrajput5474)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खाली से मैदान में कई बड़े-बड़े लोहे के दरवाजे लगे हैं. उसी में से एक दरवाजे को शख्स खोलता है और दरवाजा खुलते ही उसमें से एक भेड़ तेजी से भागती हुई मैदान में आती है. भेड़ की पीठ पर एक बच्चा उल्टा लेटा हुआ दिखाई दे रहा है. भेड़ तेज रफ्तार से मैदान में उछलती कूदती हुई आती है और बच्चे को जोर से जमीन पर पटक देती है. बच्चा जमीन पर मुंह के बल गिर जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2022 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).