Sex With Student: हाई स्कूल के कर्मचारी ने कथित तौर पर स्टूडेंट्स के साथ किया सेक्स, पोल खुली तो हुई ये कार्रवाई
सेंट लुइस काउंटी हाई स्कूल के एक पूर्व कर्मचारी पर कथित तौर पर छात्राओं से यौन संबंध रखने का आरोप लगाया गया है. 37 वर्षीय जेम्स जेनकिंस पर सेंट लुइस काउंटी प्रॉसिक्यूटिंग अटॉर्नी कार्यालय के माध्यम से एक छात्रा के साथ यौन संपर्क, दो मामलों में प्रोर्नोग्राफिक कंटेंट नाबालिक को भेजने की कोशिश करने और एक मामले में फोर्थ डिग्री के हमले का आरोप लगा है.
Sex With Student: सेंट लुइस काउंटी हाई स्कूल (St. Louis County High School) के एक पूर्व कर्मचारी पर कथित तौर पर छात्राओं से यौन संबंध (Sexual Contact) रखने का आरोप लगाया गया है. 37 वर्षीय जेम्स जेनकिंस (James Jenkins) पर सेंट लुइस काउंटी प्रॉसिक्यूटिंग अटॉर्नी कार्यालय (St. Louis County Prosecuting Attorney’s Office) के माध्यम से एक छात्रा के साथ यौन संपर्क, दो मामलों में प्रोर्नोग्राफिक कंटेंट (Pornographic Material) नाबालिक को भेजने की कोशिश करने और एक मामले में फोर्थ डिग्री के हमले का आरोप लगा है. सेंट लुइस काउंटी पुलिस विभाग की ओर से जारी एक प्रेस नोट के अनुसार, जेनकिंस पर 20,000 डॉलर नकद और 10 फीसदी बांड लगाया गया है.
एक जांच में पाया गया है कि जेनकिंस के कई स्टूडेंट्स से संबंध थे. एक पीड़िता ने कहा कि वह 27 फरवरी 2021 को जेनकिंस के घर गई, जहां उन्होंने सेक्स किया. बयान के अनुसार, उसके निवास पर एक और स्टूडेंट मौजूद था. एक अन्य पीड़िता का कहना है कि उसके जेनकिंस के साथ संबंध थे. आरोपी ने पीड़िता को अपने हस्तमैथुन करते हुए अपने जननांगों की कई तस्वीरें और एक वीडियो भेजा था, फिर जेनकिंस ने छात्रा को अपनी न्यूड तस्वीरें और वीडियो भेजने के लिए कहा. यह भी पढ़ें: Sex With Student: नाबालिक छात्र को 39 वर्षीय टीचर ने बनाया अपनी हवस का शिकार, रेप के आरोप में गिरफ्तार
तीसरी पीड़िता का कहना है कि जेनकिंस ने यौन संबंध स्थापित करने के लिए उसे राजी करने की कोशिश की. पहले उसने पीड़िता के पैर को छुआ और फिर उसका हाथ पीड़िता की जांघ तक चला गया. पीड़ितों में से दो ने पुलिस को बताया कि उनके पास एक रिकॉर्डिंग है जिसमें जेनकिंस अपनी पत्नी को पीड़ितों में से एक साथ अपने यौन संबंध के बारे में बता रहा है. सेंट लुइसी काउंटी पुलिस विभाग के बाल शोषण ब्यूरो द्वारा मामले की जांच की जा रही है. इसके साथ ही वो समुदाय से सहायता मांग रहे हैं, क्योंकि और भी पीड़ित हो सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2021 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

