वायरल

Viral Video: स्पाइडर मैन की तरह दीवार पर चढ़ते कछुए को देख उड़े लोगों होश, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर स्पाइडर मैन की तरह दीवार पर चढ़ते कछुए का एक वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है. सीधी खड़ी दीवार पर निंजा तकनीक लगाकर चढ़ रहे कछुए के कारनामे को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है और यह वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.

Viral Video: स्पाइडर मैन की तरह दीवार पर चढ़ते कछुए को देख उड़े लोगों होश, वीडियो हुआ वायरल
स्पाइडर मैन की तरह दीवार पर चढ़ता कछुआ (Photo Credits: Instagram)

Turtle Viral Video: आमतौर पर कछुए (Turtle) को आलसी और धीमे किस्म का जीव माना जाता है, जो अक्सर अपनी धुन में और धीमी गति से चलते हुए दिखाई देते हैं. कछुए पानी और जमीन दोनों पर आसानी से रह सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी कछुए को दीवार पर चढ़ते हुए देखा है, वो भी बिल्कुल स्पाइडर मैन की तरह? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर स्पाइडर मैन (Spider-Man) की तरह दीवार पर चढ़ते कछुए का एक वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा हैं. सीधी खड़ी दीवार पर निंजा तकनीक लगाकर चढ़ रहे कछुए के कारनामे को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है और यह वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.

इस वीडियो को एनिमल लवर्स नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं और कई लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई है. अपनी प्रतिक्रियाओं में कुछ यूजर्स ने कछुए की तुलना स्पाइडर मैन से की है तो कुछ यूजर्स इसे निंजा टर्टल बता रहे हैं. यह भी पढ़ें: जबड़े में दबोचने के बावजूद भी कछुए का शिकार नहीं कर पाया मगरमच्छ, Viral Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Animals Lovers (@lovinganimals.dg)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी घर की दीवार पर एक छोटा सा कछुआ बिल्कुल स्पाइडर मैन की तरह चढ़ रहा है. घर के बाहर बनी सीढ़ियों के पास खड़ी दीवार पर चढ़ते कछुए के इस अंदाज को देख हर किसी को हैरान हो रही है और ऐसा होना लाजमी भी है, क्योंकि कछुआ हॉलीवुड फिल्मों के स्पाइडर मैन की तरह अपना कारनामा दिखा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2022 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).