Snakes Found in Toilet Tank: क्वींसलैंड में एक टॉयलेट के टैंक में छिपकर बैठे थे 4 सांप, जिन्हें देख महिला के उड़े होश (View Pic)
उत्तरी क्वींसलैंड में रहने वाली सोफी पीयरसन नाम की महिला के टॉयलेट टैंक में चार सांप छिपकर बैठे थे, जिन्हें देख महिला के होश उड़ गए. शुक्र है कि वो सांप पास में मौजूद आम के पेड़ से आए थे और वो विषैले नहीं थे, लिहाजा महिला ने सांपों को बाहर निकालने में मदद करने के लिए एक दोस्त को बुलाया.
- Read in
- English
Snakes Found in Toilet Tank: अधिकांश लोगों को सांपों से बेहद डर लगता है, ऐसे में घर के आसपास सांपों का दिख जाना उनके लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं है. अक्सर सांपों (Snakes) से जुड़ी कई घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन जरा सोचिए अगर आपके शौचालय (Toilet) में सांप दिख जाए तो आपकी क्या हालत होगी. जाहिर सी बात है सांप (Snake) को देखकर डर के मारे आपका हाल बुरा हो जाएगा. हाल ही में क्वींसलैंड (Queensland) में एक महिला को अपने टॉयलेट के फ्लश टैंक में एक साथ चार सांपों के दर्शन हो गए. उत्तरी क्वींसलैंड (Northern Queensland) में रहने वाली सोफी पीयरसन (Sofie Pearson) नाम की महिला के टॉयलेट टैंक में चार सांप छिपकर बैठे थे, जिन्हें देख महिला के होश उड़ गए. शुक्र है कि वो सांप पास में मौजूद आम के पेड़ से आए थे और वो विषैले नहीं थे, लिहाजा महिला ने सांपों को बाहर निकालने में मदद करने के लिए एक दोस्त को बुलाया. उसने इस खौफनाक दृश्य की एक तस्वीर खींची और उसे एक फेसबुक ग्रुप पर अपलोड किया.
पियर्सन ने 7News को बताया कि मैं टॉयलेट गई और फ्लश करने लगी, लेकिन वो काम नहीं कर रहा था. फ्लश चलाने के लिए वास्तव में फ्लश बटन को नीचे की तरफ प्रेस करना पड़ा, इसलिए वो थोड़ी उलझन में थी. जब महिला ने फ्लश टैंक के ढक्कन को खोला तो उसमें छिपकर बैठे 4 सांपों को देखकर उसके होश उड़ गए. यह घटना हाल ही की एक अन्य घटना की याद दिलाता है, जब एक सांप को वेस्ट टेक्सास में टॉयलेट कमोड में देखा गया था, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया था. यह भी पढ़ें: King Cobra Rescued From Home: नैनीताल के एक घर में टेबल के नीचे छिपकर बैठा था किंग कोबरा, रेस्क्यू के दौरान गुस्साए सांप ने की ऐसी हरकत (Watch Viral Video)
देखें तस्वीर-

वाकई यह एक डरावना दृश्य है और फेसबुक पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक ने लिखा- मैं घर को जला देता. दूसरे ने कहा कि यह एक बुरे सपने की तरह है. गौरतलब है कि टॉयलेट टैंक में बैठे सांपों का आकार 50 सेमी से एक मीटर तक का था. उन सभी सांपों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और पास के खेत में छोड़ दिया गया. महिला की मानें तो सांप फर्श की दरारों से टॉयलेट में घुसे होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2020 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

