Porn Star Stormy Daniels ने Donald Trump के साथ सेक्स संबंध को याद करते हुए कहा, 'ये उनके जीवन के सबसे खराब 90 सेकंड थे'
एक विस्फोटक इंटरव्यू में पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. अपने इंटरव्यू में पोर्न स्टार ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर हैरान कर देने वाले आरोप लगाए हैं. उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के साथ सेक्स के सबसे खराब 90 सेकंड को याद किया है. दिलचस्प बात यह है कि, उन्होंने यह खुलासा ट्रम्प के पूर्व वकील माइकल कोहेन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान किया.
एक विस्फोटक इंटरव्यू में पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स (Stormy Daniels) ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. अपने इंटरव्यू में पोर्न स्टार ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर हैरान कर देने वाले आरोप लगाए हैं. उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के साथ सेक्स के सबसे खराब 90 सेकंड को याद किया है. दिलचस्प बात यह है कि, उन्होंने यह खुलासा ट्रम्प के पूर्व वकील माइकल कोहेन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान किया. डेनियल्स के अनुसार 2006 और 2007 के बीच उनका और डोनाल्ड ट्रम्प का अफेयर था, उस समय के आसपास उनकी पत्नी मेलानिया ने बेटे बैरोन ट्रम्प को जन्म दिया था. बता दें कि माइकल कोहेन वह हैं, जिन्होंने डेनियल को चुप कराने के लिए एक नॉन डिस्क्लोजर कॉन्ट्रैक्ट (non-disclosure contract) साइन कराया था.
लेकिन अब, वह ट्रम्प के आलोचक बन गए हैं और पोर्न स्टार की कहानी का समर्थन कर रहे हैं. डैनियल्स ने कोहेन को बताया, “ट्रंप ने अपने अंडरवियर को उतार दिया था और बिस्तर के किनारे पर लेट गए थे. मैं जब साइड हो गयी तो वह बिस्तर से उठकर खड़े हो गए और बोले ‘यह तुम्हारा मौका है.’ अपना कमाल दिखाओ या फिर ट्रेलर पार्क में वापस जाओ. यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के प्राइवेट पार्ट के आकार को लेकर पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने कही ये बात
घंटे भर के इंटरव्यू में ट्रम्प के साथ डेनियल के 2006 के सेक्शुअल एनकाउंटर के ग्राफिक विवरण भी शामिल हैं - उन्होंने कहा कि उनके दावे सच हैं. उन्होंने कहा सेक्शुअल एनकाउंटर "मेरे जीवन का सबसे बुरा 90 सेकंड है, जिसकी वजह से मुझे खुद से नफरत हो गई. जबकि उसने महसूस किया कि उसे "शारीरिक रूप से धमकी दी गई," डेनियल ने कहा कि उसने ट्रम्प के साथ यौन संबंध रखने की उम्मीद नहीं की थी और एक पॉइंट पर यह भी सोचा कि इस कमरे से कैसे बाहर निकला जाए. माइकल कोहेन ने अपने पॉडकास्ट, मीया कूलपा के नवीनतम एपिसोड में स्टॉर्मी डेनियल्स का इंटरव्यू लिया. उन्होंने विवादास्पद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ अपने स्वयं के अनुभव भी साझा किए.
कोहेन ने डेनियल से उन्हें दर्द पहुंचाने और इस अफेयर को छुपाने के लिए के लिए 130,000 डॉलर के भुगतान के लिए उससे माफी मांगी. कोहेन ने ट्रम्प के कैम्पेन फंड्स दुरुपयोग के आरोप में जेल में सजा काटी थी, जिसमें डेनियल का भुगतान करने के लिए इसका उपयोग करना शामिल है. अपनी बाकी की सजा वे हाउस अरेस्ट के जरिए काट रहे हैं. कोरोनावायरस महामारी के खतरे के कारण कोहेन को जुलाई 2020 में जेल से हटा दिया गया था और घर में नजरबंद कर दिया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2021 12:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

