विमान के पंख से अनोखे अंदाज में फिसलता कबूतर (Photo Credits: YouTube)
Pigeon Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक प्लेन के पंख पर कबूतर (Pigeon) बैठा हुआ नजर आ रहा है, लेकिन जैसे ही हवाई जहाज टेकऑफ करता है, कबूतर अनोखे अंदाज में फिसलने लगता है. विमान अपनी स्पीड बढ़ाते हुए टेकऑफ करता है, लेकिन इस बात से अनजान कबूतर वहीं बैठा रहता है, लेकिन विमान की बढ़ती स्पीड के साथ वो फिसलने लगता है और देखते ही देखते वो मजेदार अंदाज में फिसलकर अचानक कैमरे से ओझल हो जाता है. इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
देखें वीडियो-













QuickLY