वायरल

Viral Video: केकड़े के सिर पर अंडा फोड़ने वाले शख्स के वीडियो को देख फूटा लोगों का गुस्सा, आप भी देखकर रह जाएंगे दंग

केकड़े का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स केकड़े के सिर पर अंडा फोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. केकड़े के सिर पर अंडा फोड़ते शख्स को देखकर लोगों का गुस्सा उस पर फूट पड़ा. लोग शख्स की इस हरकत को देखकर उसे जमकर लताड़ लगा रहे हैं.

Viral Video: केकड़े के सिर पर अंडा फोड़ने वाले शख्स के वीडियो को देख फूटा लोगों का गुस्सा, आप भी देखकर रह जाएंगे दंग
केकड़े के सिर पर फोड़ा अंडा (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: हाल ही में केकड़े (Crab) के साथ खेलते हुए शेरों (Lions) का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हुआ था. इसके अलावा बंदरों द्वारा एक केकड़े के साथ मस्ती करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया था. इसके बाद अब केकड़े का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स केकड़े के सिर पर अंडा (Egg) फोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. केकड़े के सिर पर अंडा फोड़ते शख्स को देखकर लोगों का गुस्सा उस पर फूट पड़ा. लोग शख्स की इस हरकत को देखकर उसे जमकर लताड़ लगा रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर jatts._.mind नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग आगबबूला हो रहे हैं.

इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक 511,326 व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो के व्यूज को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितनी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शख्स को देखकर लोगों का गुस्सा तेजी से बढ़ रहा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- वैसे ही इंसान जानवरों के साथ क्या कम बुरा बर्ताव करते हैं, जो अब केकड़े जैसे छोटे से जीव को भी परेशान करने की नौबत आ गई. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- पता नहीं आखिर ऐसे लोग किस मिट्टी के बने हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: नन्हे केकड़े की क्यूट हरकत को देख मोहित हुए पांच शेर, उसके साथ ऐसे खेलते आए नजर

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @jatts._.mind

वीडियो में देखा जा सकता है कि समंदर किनारे एक केकड़े घूम रहा है, तभी वहां मौजूद एक शख्स उसके पास पहुंचता है और उसके साथ खुराफात करने की कोशिश करता है. शख्स केकड़े के सिर पर एक अंडा फोड़ता है और अंडा फोड़ने के बाद उसे रेत में डालता है. इस वीडियो को देख लोग शख्स को जमकर लताड़ लगा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2021 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).