Viral Video: नन्हे केकड़े की क्यूट हरकत को देख मोहित हुए पांच शेर, उसके साथ ऐसे खेलते आए नजर
सोशल मीडिया पर एक बेहद दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक केकड़ा पांच शेरों को देखकर अपनी जिंदगी बचाने के लिए दौड़ लगा रहा है, लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि शेर उसका शिकार करने वाले हैं तो जरा ठहरिए और इस वीडियो को आखिर तक जरूर देखें. इस वीडियों में पांचों शेर नन्हे केकड़े की क्यूट हरकतों को देखकर उस पर मोहित होते दिख रहे हैं और उसके साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं.
Viral Video: जंगल के राजा शेर (Lion) को खूंखार शिकारी माना जाता है, जो अपने शिकार पर जरा सा भी रहम नहीं दिखाता है. शेर के सामने भले ही कोई छोटा शिकार आ जाए या फिर बड़ा शिकार, वो किसी को भी नहीं छोड़ता. हालांकि इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बेहद दिलचस्प वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक केकड़ा (Crab) पांच शेरों (Lions) को देखकर अपनी जिंदगी बचाने के लिए दौड़ लगा रहा है, लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि शेर उसका शिकार करने वाले हैं तो जरा ठहरिए और इस वीडियो को आखिर तक जरूर देखें. इस वीडियों में पांचों शेर नन्हे केकड़े की क्यूट हरकतों को देखकर उस पर मोहित होते दिख रहे हैं और उसके साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं.
बताया जा रहा है कि इस वीडियो को मालामाला प्राइवेट गेम रिजर्व (MalaMala Private Game Reserve) में रेंजर्स रग्गिएरो बैरेटो (Ruggiero Barreto) और रॉबिन सीवेल (Robyn Sewell) ने कैमरे में कैद किया था. करीब 2 मिनट 36 सेकेंड के इस वीडियो में एक शेर अचानक से रेत पर चलते हुए केकड़े को नोटिस करता है और उसे देखकर उत्सुक हो जाता है. थोड़ी देर बाद और शेर केकड़े को देखने के लिए वहां पहुंच जाते हैं. केकड़ा तेजी से शेरों से दूर भागने की कोशिश करता है, लेकिन शेर उसे बड़ी उत्सुकता से देखने के लिए उसके पीछे चलने लगते हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: शिकार करने के इरादे से शेर ने किया नन्हे हाथी पर हमला, आगे जो हुआ उसे देख दंग रह जाएंगे आप
देखें वीडियो-
लेटेस्ट साइटिंग्स यूट्यूब पेज द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है- यह अद्भुत क्षण है, जब शेरों का एक गर्व देखा गया था, क्योंकि वे जंगल में चार इंच के केकड़े पर मोहित हो गए. वीडियो को यूट्यूब पर 84,136 बार देखा जा चुका है. जंगल के खतरनाक शिकारियों से घिरे केकड़े के इस वीडियो को देखकर नेटिजन्स काफी खुश हैं. वीडियो में पांचों शेर नन्हे केकड़े की हरकतों पर इस कदर मोहित हो जाते हैं कि वो उसका शिकार करने के बजाय उसके साथ खेलने लगते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2021 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

