देश

West Bengal Politics: नदिया में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर अंडीफेक और 'चोर' के नारे, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ उग्र प्रदर्शन हुआ है। महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर अंडे फेंके और नारेबाजी की.

West Bengal Politics: नदिया में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर अंडीफेक और 'चोर' के नारे, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
महुआ मोइत्रा (Photo Credits: X/@MahuaMoitra)

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के नदिया जिले से इस वक्त की एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है. तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) (TMC) की वरिष्ठ नेता और सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने आरोप लगाया है कि जिले के कालीगंज (Kaliganj) ब्लॉक के पलाशी इलाके में भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं ने उन पर और पार्टी विधायक के आवास पर अंडे फेंके. बुधवार, 1 जुलाई 2026 को हुई इस घटना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ 'गो बैक' (वापस जाओ) और 'चोर-चोर' के नारे भी लगाए. महुआ मोइत्रा ने इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. यह भी पढ़ें: TMC Bank Accounts Frozen: टीएमसी में छिड़ा वित्तीय गृहयुद्ध, 440 करोड़ रुपए वाले ३ बैंक खाते फ्रीज; बागी विधायकों ने की आपराधिक जांच की मांग

बैठक के दौरान बाहर जुटी उग्र भीड़

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सांसद महुआ मोइत्रा पलाशी में टीएमसी विधायक अलीफा अहमद के आवास पर आयोजित एक सांगठनिक बैठक में हिस्सा लेने पहुंची थीं. इसी दौरान अचानक प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने विधायक के आवास और पास के एक परिसर को घेर लिया.

महुआ मोइत्रा द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि जब वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अंदर बैठी थीं, तब बाहर से लगातार खिड़कियों के कांच पर अंडे फेंके जा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर वहां से खदेड़ा। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

"राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त" — महुआ मोइत्रा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) और फेसबुक पर वीडियो साझा करते हुए महुआ मोइत्रा ने लिखा, "राज्य में सरकार बदलने के बाद कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। भाजपा ने अब मुझ पर हमला करने की योजना बनाई है. ये आम जनता नहीं, बल्कि भाजपा के कार्यकर्ता हैं."

गौरतलब है कि महुआ मोइत्रा पर पिछले तीन हफ्तों के भीतर यह दूसरा कथित हमला है. इससे पहले 13 जून को कृष्णानगर जिला अदालत के बाहर भी भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उन्हें निशाना बनाने और उन पर अंडे फेंकने का प्रयास किया था, जिस पर मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट तक जाने की चेतावनी दी थी.

महुआ मोइत्रा ने BJP कार्यकर्ताओं द्वारा अंडे से हमला करने का आरोप लगाते हुए वीडियो शेयर किया

टीएमसी नेताओं पर 'अंडा फेंकने' का सिलसिला जारी

पश्चिम बंगाल में मई 2026 में हुए विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार और सत्ता परिवर्तन के बाद से ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को लगातार जनता और विपक्षी कार्यकर्ताओं के इस तरह के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है.

  • 30 मई: दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के काफिले पर अंडे, पत्थर और चप्पलें फेंकी गई थीं, जिसके बाद सुरक्षा के लिए उन्हें हेलमेट पहनना पड़ा था.
  • 7 जून: मिदनापुर में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे टीएमसी नेता सुजॉय हाजरा की पुलिस गाड़ी और कोलकाता के पार्षदों बप्पाशित्य दासगुप्ता व मो. जसीमुद्दीन पर भी अंडे फेंके गए थे.
  • 18-19 जून: राज्य के मंत्री उदयन गुहा और आसनसोल कोर्ट के बाहर टीएमसी नेता विजय सिंह को भी इसी तरह निशाना बनाया गया था.

कलकत्ता हाई कोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट

टीएमसी नेताओं को लगातार निशाना बनाए जाने और उन पर हो रहे 'एग अटैक्स' (Egg Attacks) के मामलों पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने भी कड़ा रुख अपनाया है. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तपोब्रत चक्रवर्ती और न्यायमूर्ति पार्थ सारथी चटर्जी की खंडपीठ ने १ जुलाई को ही राज्य सरकार से इस संबंध में रिपोर्ट तलब की है.

अदालत ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और राज्य प्रशासन को निर्देश दिया है कि आरोपियों और हिरासत में लिए गए नेताओं को अदालत ले जाते समय उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष गाइडलाइंस बनाई जाएं. वहीं दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि किसी पर भी अंडे फेंकना भाजपा की संस्कृति या राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2026 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).