वायरल

Viral Video: कुपोषित शेर! जंगल के राजा की हालत को देख भड़के लोग, कराची के चिड़िया घर से वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो

क्या आपने कभी खस्ताहाल शेर का वीडियो देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया पर एक शेर का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेर पूरी तरह से कुपोषित दिख रहा है. शेर की खस्ताहालत को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं और वो कराची के चिड़ियाघर से सामने आए इस वीडियो को देखकर खाद्य आपूर्ति पर सवाल उठा रहे हैं.

Viral Video: कुपोषित शेर! जंगल के राजा की हालत को देख भड़के लोग, कराची के चिड़िया घर से वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
कुपोषण का शिकार शेर (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: जंगल के राजा (The King of Forest)  शेर (Lion) की बात ही निराली होती है. उसे जंगल का सबसे ताकतवर और खूंखार शिकारी माना जाता है, तभी तो वह पूरे जंगल पर राज करता है. जंगल पर राज करने वाले शेर के आपने वैसे तो कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी खस्ताहाल शेर का वीडियो देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया पर एक शेर का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शेर पूरी तरह से कुपोषित दिख रहा है. शेर की खस्ताहालत को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं और वो कराची के चिड़ियाघर (Karachi Zoo) से सामने आए इस वीडियो को देखकर खाद्य आपूर्ति पर सवाल उठा रहे हैं.

इस वीडियो को पत्रकार @QuatrinaHosain ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- किसी को कोई अधिकार नहीं है कि जानवरों के साथ ऐसा व्यवहार करें. कराची चिड़ियाघर खाद्य आपूर्तिकर्ताओं को भुगतान करने में विफल है. जानवर पहले से ही भयानक स्थिति में है, मेरा दिल टूट रहा है. शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को अब तक 60.2K व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है, जबकि कई लोगों ने कहा है कि जानवरों के साथ ऐसा व्यवहार करने वाले चिड़ियाघरों को बंद कर देना चाहिए. यह भी पढ़ें: बाड़े में पानी के गड्ढे के पास सैर कर रहे थे दो शेर, अचानक फिसला पैर और उनमें से एक गिरा धड़ाम (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

बताया जा रहा है कि यह वीडियो कराची के एक चिड़ियाघर का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पिंजरे में कैद एक शेर बहुत बुरी अवस्था में दिखाई दे रहा है. खस्ताहाल शेर को देखकर ऐसा लगता है कि वो कुपोषण का शिकार है और उसे ठीक से खाना नहीं मिल रहा है. कमजोर अवस्था में जमीन पर पड़े शेर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग गुस्से में हैं और खाद्य आपूर्ति को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2021 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).