Girl Dance Video: रील बनाने के लिए कुछ भी कर रहें है लोग, अब सीधे कलेक्टर ऑफिस के बाहर युवती ने किया अश्लील डांस
सोशल मीडिया पर लोग फेमस होने के लिए और रील बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है. ऐसे में ही अब एक युवती का अश्लील डांस सामने आया है. जिसमें वो सीधे शहर के कलेक्टर के ऑफिस के बाहर ही डांस कर रही है.
Girl Dance Video: सोशल मीडिया पर लोग फेमस होने के लिए और रील बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है. ऐसे में ही अब एक युवती का अश्लील डांस सामने आया है. जिसमें वो सीधे शहर के कलेक्टर के ऑफिस के बाहर ही डांस कर रही है. 'टिप-टिप बरसा पानी ' पर ये युवती डांस कर रही है. बताया जा रहा है की ये वीडियो मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के कलेक्टर ऑफिस का है.
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग इस युवती पर कार्रवाई की मांग कर रहे है. पिछले कुछ दिनों से देखने में आया है की लड़कियां और लड़के मुंबई की ट्रेन में, बस में , दिल्ली की मेट्रो में, बाइक पर ,कार में, सार्वजनिक जगहों पर भी वीडियो रील बना रहे है. ये भी पढ़े :ऐश्वर्या राय के गाने पर भाभी जी ने किया कमाल का डांस, अपने जबरदस्त मूव्स से कर दिया सबको हैरान (Watch Viral Video)
देखें वीडियो :
वीडियो बनाने के लिए ये युवा किसी भी हद तक जा रहे है. इस वीडियो बनाने की लत में अभी तक कई युवा अभी जान भी गंवा चुके है. पुलिस भी इनको समजाइश देकर छोड़ देती है. जिसके कारण ऐसे लोगों के हौसले बुलुंद है.
कई बार छोटे बच्चे और बुजुर्ग महिलाएं भी डांस करती है और लोग इनके डांस को पसंद भी करते है और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफें भी करते है. लेकिन कई बार ऐसे वीडियो सामने आते है. जिन्हें लोगों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ता है.
इस वीडियो को लेकर ग्वालियर के सामाजिक कार्यकर्ता आकाश बरुआ ने ग्वालियर के एसडीएम के पास शिकायत की है और युवती पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने इस दौरान लिखा है की ,' इस तरह के वीडियो से शहर की नेगेटिव ब्रांडिंग होती है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम के @network10news अकाउंट से शेयर किया गया है. अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.