वायरल

ऐश्वर्या राय के गाने पर भाभी जी ने किया कमाल का डांस, अपने जबरदस्त मूव्स से कर दिया सबको हैरान (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भाभी जी विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म और प्यार हो गया के हिट सॉन्ग थोड़ा सा पगला, थोड़ा दीवाना पर बेहद खूबसूरती से डांस करती है. वो अपने डांस मूव्स से ऐश्वर्या राय को भी कड़ी टक्कर देती है.

ऐश्वर्या राय के गाने पर भाभी जी ने किया कमाल का डांस, अपने जबरदस्त मूव्स से कर दिया सबको हैरान (Watch Viral Video)
भाभी जी ने किया कमाल का डांस (Photo Credits: Instagram)

Bhabhi Ji Dance Viral Video: शादी-ब्याह के मौके पर महिला हो या पुरुष हर कोई बॉलीवुड के हिट गानों पर डांस करके महफिल लूटने की कोशिश करता है. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी डांस से जुड़े वीडियो (Dance Video) अक्सर देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें लोग देखना काफी पसंद भी करते हैं. बॉलीवुड के हिट डांस सॉन्ग्स पर लोग डांस करके अपने वीडियो अपलोड करना भी पसंद करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें भाभी जी विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की फिल्म 'और प्यार हो गया' के हिट सॉन्ग 'थोड़ा सा पगला, थोड़ा दीवाना' पर बेहद खूबसूरती से डांस करती है. वो अपने डांस मूव्स से ऐश्वर्या राय को भी कड़ी टक्कर देती है.

इस वीडियो को आशीष कुमार नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है, जिसमें एक महिला शादी या संगीत के फंक्शन में ग्रे कलर का लहंगा पहनकर डांस करती है, जो दूल्हे या दुल्हन की भाभी या बहन है. महिला ऐश्वर्या राय के गाने 'थोड़ा सा पगला, थोड़ा दीवाना' पर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही है. यह भी पढ़ें: Viral Video: देसी गाने पर भाभी ने मटकाई ऐसी कमर, डीजे फ्लोर पर डांस मूव्स देख लोग हो गए दीवाने

भाभी ने ऐश्वर्या राय के गाने पर किया डांस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashish kumar (@ashish_brty)

भाभी जी के शानदार स्टेप्स और उनकी एनर्जी को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं, साथ ही उनकी तुलना ऐश्वर्या राय से कर रहे हैं. वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- ऐश्वर्या की याद आ गई, ये डांस देख कर. दूसरे ने लिखा है- बेहद खूबसूरत, एकदम ऐश्वर्या की तरह किया. वहीं एक अन्य ने लिखा है- ऐश्वर्या को कड़ी टक्कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2024 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).