Viral Video: देसी गाने पर भाभी ने मटकाई ऐसी कमर, डीजे फ्लोर पर डांस मूव्स देख लोग हो गए दीवाने
सोशल मीडिया पर मजेदार डांस वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक भाभी घूंघट ओढ़कर देसी गाने पर कमर मटकाती नजर आ रही है. भाभी के डांस मूव्स को देखकर लोग उनके दीवाने हो रहे हैं.
Desi Bhabhi Dance Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर लोगों के डांस (Dance) से जुड़े वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. कई लोग बॉलीवुड के हिट गानों (Bollywood Hit Songs) पर डांस करते हैं, जिनमें से कई डांस नंबर्स लोगों को काफी पसंद आते हैं. इन सबके बीच भाभियों के डांस वीडियो (Bhabhi Dance Video) इंटरनेट पर तहलका मचा देते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर मजेदार डांस वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक भाभी घूंघट ओढ़कर देसी गाने पर कमर मटकाती नजर आ रही है. भाभी के डांस मूव्स को देखकर लोग उनके दीवाने हो रहे हैं. भाभी के जोश और उनके उत्साह को देखकर लोग हैरान नजर आ रहे हैं.
इस वीडियो को @Moodi43210 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 57.4k व्यूज मिल चुके हैं. इसे न सिर्फ लोग बार-बार देख रहे हैं, बल्कि अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- इतनी गर्मी में और गर्मी फैलाने के लिए भाभियों का शुक्रिया, जबकि दूसरे ने लिखा है- इसे कहते हैं डांस बाकी सब बकवास है. यह भी पढ़ें: Bhabhi Dance Video: भोजपुरी गाने पर देसी भाभी ने जबरदस्त अंदाज में लगाए ठुमके, डांस मूव्स देख हार जाएंगे दिल
भाभी ने देसी गाने पर मटकाई कमर
भाभी जी का डांस 😂😂😂😂😂pic.twitter.com/A6xYKhfl1t
— Mr Moodi (@Moodi43210) January 28, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं देसी गाने पर जमकर डांस कर रही हैं. वीडियो घर में हो रहे किसी समारोह का है, जिसमें दो महिलाएं घूंघट डालकर डांस कर रही हैं. ये डांस में इतनी माहिर हैं कि किसी भी एक्ट्रेस को इस मामले में कड़ी टक्कर दे सकती हैं. घूंघट में भाभी जिस तरह से ठुमके लगा रही हैं, उसे देखकर लोग उनके कायल हो गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2024 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

