वायरल

तोते ने अपनी जीभ से खोल दिया नट-बोल्ट, पक्षी के गजब के टैलेंट को देख हैरान हुए लोग (Watch Viral Video)

क्या आपने कभी तोते को इंसानों की तरह नट-बोल्ट खोलते हुए देखा है. एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक तोता अपनी जीभ की मदद से बहुत ही आसानी से नट-बोल्ट खोल देता है. पक्षी के इस गजब के टैलेंट को देखकर लोग बेहद हैरान हो गए हैं.

तोते ने अपनी जीभ से खोल दिया नट-बोल्ट, पक्षी के गजब के टैलेंट को देख हैरान हुए लोग (Watch Viral Video)
तोते ने दिखाया टैलेंट (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर पशु-पक्षियों के मनमोहक वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कई वीडियो दिल को सुकून पहुंचाते हैं. अगर हम बात करें तोते (Parrot) की तो कई तोते आपने ऐसे देखे होंगे जो इंसानों की भाषा में बात करते हैं. इंसानों की तरह बात करना वैसे तो कई तोते के लिए बेहद आम बात है, लेकिन क्या आपने उन्हें इंसानों की तरह कोई और काम करते देखा है. जी हां, क्या आपने कभी तोते को इंसानों की तरह नट-बोल्ट (Nut-Bolt) खोलते हुए देखा है. एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक तोता अपनी जीभ की मदद से बहुत ही आसानी से नट-बोल्ट खोल देता है. पक्षी के इस गजब के टैलेंट को देखकर लोग बेहद हैरान हो गए हैं.

ट्विटर पर इस वीडियो को @Jamie24272184 नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- ठीक है, क्या आपने इसे देखा है? शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 2.7K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 40 लोगों ने रीट्वीट और 210 लोगों ने लाइक किया है. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- नट खोलने का नया तरीका, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- लगता है पॉलिटेक्निक से ट्रेनिंग लेकर आया है. यह भी पढ़ें: लड़के से मोबाइल छीनकर तोता हुआ फरार, उड़ते हुए बनाया मन को मोह लेने वाला वीडियो (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

करीब 24 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तोता अपने मुंह में एक नट-बोल्ट को दबाए हुए है. वो अपनी जीभ को घुमा-घुमाकर नट-बोल्ट को खोलने की कोशिश कर रहा है. नट-बोल्ट खोलते समय तोते की रफ्तार और उसका टैलेंट देखकर हर किसी का हैरान होना लाजमी है. लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि आखिर कोई तोता इंसानों से भी ज्यादा तेज रफ्तार से कैसे काम कर सकता है. सोशल मीडिया यूजर्स तोते के इस टैलेंट को देखकर काफी हैरान नजर आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2021 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).