वायरल

लड़के से मोबाइल छीनकर तोता हुआ फरार, उड़ते हुए बनाया मन को मोह लेने वाला वीडियो (Watch Viral Video)

क्या आपने किसी पक्षी को मोबाइल से वीडियो बनाते देखा है. अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही रोमांचक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक तोता लड़के से मोबाइल छीनकर भाग जाता है और उससे मन को मोह लेने वाला वीडियो बनाता है, जिसे देख आपका दिन बन जाएगा.

लड़के से मोबाइल छीनकर तोता हुआ फरार, उड़ते हुए बनाया मन को मोह लेने वाला वीडियो (Watch Viral Video)
लड़के से मोबाइल छीनकर भागा तोता (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन हैरान करने वाले कई वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. कई बार तो इंटरनेट पर कई ऐसी चीजें भी देखने को मिलती हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. पक्षियों (Birds) के कई मनमोहक वीडियो आपने भी पहले देखे होंगे, लेकिन क्या किसी पक्षी को मोबाइल से वीडियो बनाते देखा है. अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही रोमांचक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक तोता (Parrot) लड़के से मोबाइल (Mobile) छीनकर भाग जाता है और उससे मन को मोह लेने वाला वीडियो बनाता है, जिसे देख आपका दिन बन जाएगा.

इस वीडियो को Fred Schultz नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- तोता फोन को एक शानदार यात्रा पर ले जाता है. इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक 1M व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 7,032 रीट्वीट और 32K लाइक्स मिल चुके हैं. इस वीडियो पर लोगों ने अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- जब आप पर्यावरण के अनुकूल तोते का इस्तेमाल कर सकते हैं तो ड्रोन की क्या जरूरत है. एक अन्य यूजर ने लिखा है- यह इतनी आसानी से जमीन को कवर कर सकता है, हमें भी पंखों की जरूरत है. यह भी पढ़ें: Viral Video: हाथ में अजगर और कंधे पर तोता लेकर सड़क पर चल रहे शख्स का वीडियो हुआ वायरल, जिसे देख हैरान हुए लोग

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स से तोता मोबाइल छीनकर उड़ने लगता है, जबकि शख्स उसका पीछा करता है. तोता मोबाइल लेकर जैसे-जैसे मोहल्ले के ऊपर से उड़ान भरता है, वैसे-वैसे मोहल्ले का खूबसूरत नजारा मोबाइल में कैद होने लगता है. घर, से लेकर छत और सड़क तक, हर नाजारा मोबाइल फोन में कैद हो जाता है. वीडियो एक कार के ऊपर बैठे तोते के साथ खत्म हो जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2021 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).