Viral Video: भीख मांगकर अमीर बनी पाकिस्तानी लड़की, लोगों को बताती थी झूठी कहानी, मलेशिया में खड़ा किया खुद का एंपायर
पाकिस्तानी लड़की ने बताया कि कैसे वो लोगों को बेवकूफ बनाकर उनसे भीख मांगती है और आज इसी भीख की कमाई के दम पर मलेशिया में उसके पास दो फ्लैट्स हैं, कार और खुद का बिजनेस भी है.
Pakistani Girl Viral Video: कुछ भिखारी अपनी इस दुर्दशा को दिखाकर अपनी भावनाओं से खेल जाते हैं और आपसे अपनी झूठी कहानी बताकर पैसे ले जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक पाकिस्तानी लड़की ने बताया कि कैसे वो लोगों को बेवकूफ बनाकर उनसे भीख मांगती है और आज इसी भीख की कमाई के दम पर मलेशिया में उसके पास दो फ्लैट्स हैं, कार और खुद का बिजनेस भी है.
वीडियो में लाइबा बता रही है कि उसने पिछले पांच साल में भीख मांगकर काफी ज्यादा पैसे कमाए. जब उससे पूछा गया कि लोग उसको भीख कैसे देते थे तो उसने कहा कि वह झूठी कहानी बोलकर पैसे मांगती थी और फिर लोग दे भी देते थे.
Entrepreneurship in the neighbouring country! pic.twitter.com/zLkjvGFKug
— Shah Faesal (@shahfaesal) November 24, 2023
वीडियो को X पर @shahfaesal नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. इस ओरिजनल वीडियो को पाकिस्तान के एक यूट्यूबर ने एक महीने पहले अपने चैनल पर शेयर किया था. Latestly इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2023 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

