दुनिया की पहली कलाकार सूअर, मुंह से ब्रश पकड़कर बनाती है बेहतरीन पेंटिंग, देखें वीडियो

अब तक आपने सूअरों को गंध मचाते हुए और घूमते हुए देखा होगा, लेकिन कभी किसी कलाकार सूअर को नहीं देखा होगा. पिगकासो नाम की एक पेंटर सूअर है जो अपने मुंह में ब्रश पकड़कर बेहतरीन पेंटिंग बनाती है. इसका नाम मशहूर पेंटर पिकासो से इंस्पायर होकर रखा गया है...

पिगकासो, (फोटो क्रेडिट्स: Twitter)

अब तक आपने सूअरों (Pig) को गंध मचाते हुए और घूमते हुए देखा होगा, लेकिन कभी किसी कलाकार सूअर को नहीं देखा होगा. पिगकासो (Pigcasso) नाम की सूअर पेंटर है जो अपने मुंह में ब्रश पकड़कर बेहतरीन पेंटिंग बनाती है. इसका नाम मशहूर पेंटर पिकासो (Pablo Picasso) से इंस्पायर होकर रखा गया है. दक्षिण अफ्रीका का ये सूअर दुनिया भर में फेमस हो रहा है. इसकी बनाई हुई पेंटिंग्स दुनिया भर में मशहूर हो रही है और पेंटिंग्स की प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है.

पिगकासो एक मादा सूअर है, ये 21 महीने की है. इसकी पेंटिंग को 3000 पाउंड्स में बेची जा चुकी है. अब तक पिगकासो की 44 पेंटिंग्स कई देशों में खरीदी जा चुकी है. पिगकासो की मालकिन ने बताया कि ये जब छोटी थी तब उसने काम करने वाले कर्मचारी का रंगने वाला ब्रश अपने मुंह में उठा लिया और इधर उधर फिराने लगी. जिसके बाद उसकी मालकिन ने उसे कैनवास देने का फैसला किया. पिगकासो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है जिसमें वो पिंक कार्पेट पर चलकर अपनी पेंटिंग की प्रदर्शनी में जाती हुई दिखाई दे रही है.

पिगकासो जब तक जागती है उसके मुंह में पेंटिंग ब्रश ही होता है. इसके अलावा वो खाती और सोती है. पिगकासो की पेंटिंग्स की दो प्रदर्शनी भी केपटाउन में पिछले महीने लग चुकी है. अगले महीने उसकी पेंटिंग सेंट्रल लंदन में लगने वाली है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट