OMG! व्यस्त सड़क पर चलती कार से गिरा बच्चा, Viral Video में देखें कैसे बाल-बाल बची उसकी जान
एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बच्चा चलती कार से व्यस्त सड़क पर अचानक गिर जाता है. यहां हैरान करने वाली बात है कि सड़क पर गाड़ियां भी तेज रफ्तार से आ रही हैं, बावजूद इसके बच्चा बाल-बाल बच जाता है. इस वीडियो को मूल रूप से द सन द्वारा पोस्ट किया गया था. इसके बाद ट्विटर यूजर शिरीन खान ने इसे अपने इस वीडियो को शेयर किया जो वायरल हो रहा है.
व्यस्त सड़क (Busy Road) पर चलती कार (Moving Car) से गिर जाने के बाद किसी का भी सही सलामत बच पाना लगभग मुश्किल है और अगर ऐसा हो जाता है तो इसे चमत्कार से कम नहीं कहा जाएगा. इसका ताजा उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बच्चा चलती कार (Child Fall From Car) से व्यस्त सड़क पर अचानक गिर जाता है. यहां हैरान करने वाली बात यह है कि सड़क पर गाड़ियां भी तेज रफ्तार से आ रही हैं, बावजूद इसके बच्चा बाल-बाल बच जाता है. इस वीडियो को मूल रूप से द सन (The Sun) द्वारा पोस्ट किया गया था. इसके बाद ट्विटर यूजर शिरीन खान (Shirin Khan) ने इस वीडियो को शेयर किया जो वायरल हो रहा है.
शिरीन खान ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- आखिर यह कैसे हो सकता है? शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 14.4K से भी अधिक बार देखा जा चुका है. जबकि इसे 178 रीट्वीट्स और 848 लाइक्स मिले हैं. एक यूजर ने सेफ्टी के बारे में बताते हुए कहा कि कार के सभी दरवाजे बंद हैं या चाइल्ड लॉक ऑन है, यह सुनिश्चित करके इस तरह की घटना को रोका जा सकता है. यह भी पढ़ें: Ghaziabad Viral Video: कंधे पर लड़की को बैठाकर इस महिला ने चलाया बुलेट, जानलेवा स्टंट देखकर उड़ जाएंगे होश
देखें वीडियो-
How can this even happen? pic.twitter.com/WXnWLeYIQY
— Shirin Khan شیرین (@KhanShirin0) March 16, 2021
वीडियो में एक बहुत ही व्यस्त सड़क दिखाई दे रही है, जहां वाहनों की आवाजाही जारी है. वाहनों की भीड़ में एक सफेद एसयूवी का बूट अचानक खुल जाता है और बच्चा व्यस्त सड़क पर गिर जाता है. बच्चे के गिरते ही सड़क पर अन्य गाड़ियां फौरन रुक जाती हैं, जिसके बाद बच्चा फौरन उठता है और अपनी कार की तरफ भागने लगता है. बच्चे के गिरने के बाद परिवार के सदस्यों में से एक कार के बाहर निकलर उसकी तरफ दौड़ने लगता है. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग जाती है. हालांकि बच्चे की किस्मत अच्छी होती है कि व्यस्त सड़क पर गिरने के बाद भी वह सही सलामत बच जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2021 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

