वायरल

Colored Apples In The Market: बापरे! सब्जियों और फलों को इंजेक्शन और केमिकल लगाने के बाद अब सेब को लगाया जा रहा है लाल कलर, खाने से पहले हो जाएं सावधान-Video

आज मार्केट में ऐसी -ऐसी वस्तुओं में मिलावट देखी जा रही है. जिसकी कोई उम्मीद भी नहीं कर सकता. अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक व्यक्ति सीधे सेब को ही कलर लगाता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद अब लोगों को सेब खरीदते हुए भी सोचना होगा.

Colored Apples In The Market: बापरे! सब्जियों और फलों को इंजेक्शन और केमिकल लगाने के बाद अब सेब को लगाया जा रहा है लाल कलर, खाने से पहले हो जाएं सावधान-Video
Credit - ( Twitter -X )

Colored Apples In The Market: आज मार्केट में ऐसी -ऐसी वस्तुओं में मिलावट देखी जा रही है. जिसकी कोई उम्मीद भी नहीं कर सकता. अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक व्यक्ति सीधे सेब को ही कलर लगाता हुआ दिखाई दे रहा है. बकायदा वो सभी सफ़ेद सेब को लाल कलर ब्रश के माध्यम से लगा रहा है.

पिछले कुछ सालों में देखने में आया की खाने -पीने की चीजों में मिलावट काफी बढ़ गई है. सब्जियों में और फलों में इंजेक्शन के माध्यम से इसका इस्तेमाल किया जाता है. जिससे की फलों की जल्दी से ग्रोथ हो और वे जल्दी से पके. लेकिन सेब जैसे फलों को कलर लगाने का ये मामला पहला ही है. ये भी पढ़े :Mutton Keema Cake: महिला ने मटन कीमा और क्रीम से बनाया केक, Viral Video देख भड़के लोग

देखें वीडियो :

ये वीडियो कहां कहा है. इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है. लेकिन इस वीडियो को लेकर लोगों में काफी गुस्सा दिखाई दे रहा है और लोग जी -भरकर इसको लेकर कमेंट भी कर रहे है.

ट्विटर एक्स के @Tiwari__Saab के नाम के हैंडल से इसे शेयर किया गया है. उन्होंने इसमें लिखा है की ,'यह स्थिति है मार्केट की, किसी पर विश्वास करने लायक नहीं है,

बाजार से फल खरीदनते हैं तो देख कर खरीदिए. इस वीडियो को अब तक 19 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है. ये कोई नई बात नहीं है. जिसमें खाने में केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है. लेकिन सेब जैसे फलों में कलर का इस्तेमाल करने के कारण अब लोगों को भी सावधानी बरतने की जरुरत है, क्योंकि ज्यादातर लोग बीमार होने पर या फिर मरीज के लिए सेब का इस्तेमाल करते है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में भी डर बैठ गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2024 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).