Mutton Keema Cake: महिला ने मटन कीमा और क्रीम से बनाया केक, Viral Video देख भड़के लोग
केक के साथ एक्सपेरिमेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला मटन कीमा और क्रीम से केक बनाती दिख रही है. इस मटन कीमा केक को देख लोग भड़क उठे हैं.
Mutton Keema Cake Viral Video: आज के इस दौर में अधिकांश लोग खाने के साथ अजीबो-गरीब तरह के एक्सपेरिमेंट (Food Experiments) कर रहे हैं और उससे कोई नई डिश तैयार कर रहे हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी फूड एक्सपेरिमेंट से जुड़े वीडियो आए दिन वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर कई लोग प्रभावित भी होते हैं तो कई लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचता है. हालांकि फूड एक्सपेरिमेंट खाने की चीजों को ज्यादा टेस्टी और यूनिक बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन कई बार ये एक्सपेरिमेंट लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाते हैं. इस बीच केक (Cake) के साथ एक्सपेरिमेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला मटन कीमा (Mutton Keema) और क्रीम से केक बनाती दिख रही है. इस मटन कीमा केक (Mutton Keema Cake) को देख लोग भड़क उठे हैं.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर vidhus.kitchen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. ज्यादातर यूजर्स का यही कहना है कि ये महिला नर्क के द्वार खोलेगी, जबकि कई लोगों ने इस तरह का प्रयोग न करने की सलाह दी है. यह भी पढ़ें: Viral Video: नीम की ताजी पत्तियों से शख्स ने बनाया पराठा, तरीका देखकर चकरा गया लोगों का माथा
महिला ने बनाया मटन कीमा केक
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला मटन कीमा और क्रीम की मदद से अजीबो-गरीब केक बना रही है. महिला के इस तरीके को देखकर मानों केक के शौकीनों के होश उड़ गए हैं. दरअसल, मटन कीमा केक बनाने के लिए महिला सबसे पहले कुकर में मटन कीमा पकाती है, फिर केक को शेप देने के लिए ब्रेड के कई लेयर्स करती है और मटन कीमा डालकर लेयर्स के ऊपर ढेर सारा क्रीम लगाती है और इस तरह से वो मटन कीमा केक तैयार करती है. इस कॉम्बिनेशन को देखकर लोगों का माथा चकरा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2024 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

