Viral Video: बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो स्टेशन पर अश्लील हरकत, लड़के ने गर्लफ्रेंड के कपड़ों के अंदर डाला हाथ; सार्वजनिक जगहों पर बढ़ती अश्लीलता पर उठे सवाल
बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो स्टेशन का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सरेआम अश्लील हरकतें करता नजर आ रहा है.
Viral Video: बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो स्टेशन का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सरेआम अश्लील हरकतें करता नजर आ रहा है. पब्लिक प्लेस में इस तरह की बेहूदगी देखना सिर्फ शर्मनाक ही नहीं, बल्कि समाज के नैतिक पतन की ओर इशारा करता है. मेट्रो स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थान बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और परिवारों के लिए होते हैं.
ऐसे में अगर कोई प्रेमी जोड़ा एक-दूसरे के कपड़ों के अंदर हाथ डालकर ऐसा काम करता है. तो इससे न सिर्फ दूसरों को असहजता होती है, बल्कि पूरे समाज में गलत संदेश जाता है.
बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन पर अशोभनीय हरकत
Is Bengaluru Heading Towards Delhi metro Culture???
Disturbing Public Behavior at Namma Metro Station Raises Questions About Decency in Bengaluru
It is extremely disappointing and concerning to witness the kind of behavior that some individuals are now displaying in public… pic.twitter.com/4hBAnK1R7p
— Karnataka Portfolio (@karnatakaportf) April 10, 2025
यह न तो आजादी है और न ही बोल्डनेस
रिश्ते निजी होते हैं, लेकिन प्यार जताने और सार्वजनिक अश्लीलता के बीच एक बहुत पतली रेखा होती है, जिसे पार नहीं किया जाना चाहिए. दुख की बात ये है कि कुछ युवतियां भी इस तरह की हरकतों को नजरअंदाज कर देती हैं या साथ देती हैं, जैसे इसमें कुछ गलत ही न हो. यह न तो आजादी है और न ही बोल्डनेस. यह सिर्फ लापरवाही, असंवेदनशीलता और सामाजिक समझ की कमी है.
बेंगलुरु मेट्रो भी दिल्ली मेट्रो जैसा बन रहा?
बेंगलुरु हमेशा से अपनी प्रगतिशील सोच और गरिमामयी संस्कृति के लिए जाना जाता है, लेकिन ऐसी घटनाएं उस छवि को धूमिल कर रही हैं. यह जरूरी है कि प्रशासन ऐसे मामलों में सख्ती से पेश आए और उदाहरण पेश करे. ताकि पब्लिक स्पेस सभी के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक बना रहे.
अब सवाल उठता है कि क्या बेंगलुरु भी दिल्ली जैसी मेट्रो कल्चर की ओर बढ़ रहा है, जहां पब्लिक में मर्यादा की जगह बेशर्मी ने ले ली है?
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2025 11:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

