वायरल

Viral Video: मां की ममता के आगे हारा खतरनाक शिकारी, बच्चे की जान बचाने के लिए जहरीले सांप से भिड़ गई चुहिया

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शिकारी सांप नन्हे चूहे को मुंह में दबोचकर भागने लगता है, लेकिन यहां मां चुहिया अपने बच्चे की जान बचाने के लिए सांप से भिड़ जाती है. देखते ही देखते दोनों के बीच भयंकर लड़ाई शुरु हो जाती है, आखिर में मां की ममता के आगे सांप को हार माननी पड़ जाती है.

Viral Video: मां की ममता के आगे हारा खतरनाक शिकारी, बच्चे की जान बचाने के लिए जहरीले सांप से भिड़ गई चुहिया
सांप से भिड़ गई मां चुहिया (Photo Credits: X)

Viral Video: मां की ममता का उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं, जब एक मां अपने बच्चे की जान बचाने के लिए खुद की जान की परवाह नहीं करती है और किसी से भी भिड़ जाती है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक चुहिया अपने बच्चे को बचाने के लिए खतरनाक शिकारी सांप (Snake) से भिड़ जाती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शिकारी सांप नन्हे चूहे को मुंह में दबोचकर भागने लगता है, लेकिन यहां मां चुहिया अपने बच्चे की जान बचाने के लिए सांप से भिड़ जाती है. देखते ही देखते दोनों के बीच भयंकर लड़ाई शुरु हो जाती है, आखिर में मां की ममता के आगे सांप को हार माननी पड़ जाती है.

इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- चुहिया बच्चे को वापस पाने के लिए सांप से लड़ती है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 3.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: नन्हे चूहे की जान बचाने के लिए सांप से भिड़ गई मां, Viral Video में देखें कैसे नागराज से की अपने बच्चे की रक्षा

खतरनाक सांप से भिड़ी मां चुहिया

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2024 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).