बिस्किट खिलाने पहुंची लड़की की बंदरों ने की अल्टीमेट बेइज्जती, Viral Video देख हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप
वीडियो में बदरों को बिस्किट खिलाने पहुंची लड़की की ये जानवर अल्टीमेट बेइज्जती करते हुए नजर आ रहे हैं. बंदर जिस तरह से बिस्किट को रिजेक्ट करते हुए लड़की की बेइज्जती करते हैं, उसे देखकर आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाने पर मजबूर हो जाएंगे.
Monkey Viral Video: इंटरनेट के इस आधुनिक दौर में अधिकांश लोग सोशल मीडिया (Social Media) पर हर समय एक्टिव रहते हैं और विभिन्न प्लेटफॉर्म पर देश और दुनिया के कोने-कोने से मजेदार वीडियो देखना पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले तमाम वीडियोज (Viral Video) में कई इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखने के बाद चेहरे पर मुस्कान आना लाजमी है. इसी कड़ी में बंदरों (Monkey) से जुड़ा एक बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बंदरों को बिस्किट (Bisuit) खिलाने पहुंची लड़की की ये जानवर अल्टीमेट बेइज्जती करते हुए नजर आ रहे हैं. बंदर जिस तरह से बिस्किट को रिजेक्ट करते हुए लड़की की बेइज्जती करते हैं, उसे देखकर आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाने पर मजबूर हो जाएंगे.
इस वीडियो को Saloni Satpute नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को न सिर्फ बार-बार देखा जा रहा है, बल्कि इस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज करा रहे हैं. इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- बंदरों ने लड़की की नाक कटवा दी भईया, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- हम बिस्किट नहीं केला खाते हैं. यह भी पढ़ें: बंदर के हाथ लग गया चाकू, धारदार हथियार दिखाकर मदारी को ही लगा डराने, फिर जो हुआ... देखें Viral Video
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पहाड़ी इलाके में लड़की अपने हाथ में बिस्किट लेकर बंदरों को खिलाने के लिए उनके पास पहुंचती है. वो एक बंदर को बिस्किट देती है तो बंदर उसे सूंघने के बाद फेंक देता है और आगे बढ़ जाता है. इसके बाद वो दूसरे बंदर को बिस्किट देती है, लेकिन लो भी आगे बढ़ जाता है. इसी तरह तीसरा बंदर भी बिस्किट सूंघकर उसे रिजेक्ट करते हुए आगे बढ़ जाता है. बंदरों की इस हरकत को देख लड़की हैरान हो जाती है और उसे यकीन नहीं होता है कि बंदरों ने उसकी इतनी इंसल्ट कर दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2023 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

