वायरल

बंदर ने की चोरी! बैग से सामान चुराने के बाद शख्स को चकमा देकर फरार हुआ जानवर, देखें Viral Video

सोशल मीडिया पर चोरी करते बंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जो शख्स की बैग खोलकर उसमें से खाने की चीज चुराता है और उसे चकमा देकर वहां से फरार हो जाता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'waowafrica' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

बंदर ने की चोरी! बैग से सामान चुराने के बाद शख्स को चकमा देकर फरार हुआ जानवर, देखें Viral Video
बंदर ने की चोरी (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर बंदरों (Monkeys) से जुड़े कई हैरान करने वाले तो कई हंसाने-गुदगुदाने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें इंसानों के पूर्वज कहे जाने वाले बंदरों की हरकतें देख हंसी भी आती है तो लोग हैरान भी हो जाते हैं. ये बंदर कभी इंसानों की नकल उतारते हुए उनकी तरह बर्तन धोते, खाना खाते या फिर कोई और हरकत करते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी बंदर को चोरी (Monkey Stealing) करते हुए देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया पर चोरी करते बंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जो शख्स की बैग खोलकर उसमें से खाने की चीज चुराता है और उसे चकमा देकर वहां से फरार हो जाता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'waowafrica' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 124,452 व्यूज मिल चुके हैं. यह वीडियो लोगों को इतना मजेदार लग रहा है कि वो प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रोक पाए. कई लोगों ने तो बंदर को एक एक्सपर्ट चोर की उपाधि तक दे डाली है. एक यूजर ने लिखा है- ऐसे शरारती, शरारती छोटे बच्चे. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- मुझे बैग देखने दो, इसमें मेरे लिए खाना रखा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: चिड़ियाघर में शख्स ने बंदर के सामने दिखाया मैजिक, जानवर ने दिया ऐसा रिएक्शन की हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Waow Africa (@waowafrica)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर चुपके से एक शख्स की बैग के पास आता है और उसका बैग टटोलने लगता है. बैग की जिप खोलकर वो उसमें कुछ ढूंढता है, जैसे ही उसे खाने के लिए बैग से ऐप्पल मिलता है, वो उस पर हाथ साफ कर लेता है. बैग से ऐप्पल निकालकर बंदर शख्स को चकमा देकर वहां से फरार हो जाता है. चोरी करते बंदर का यह वीडियो इतना मजेदार है कि आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2022 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).