वायरल

Viral Video: चिड़ियाघर में शख्स ने बंदर के सामने दिखाया मैजिक, जानवर ने दिया ऐसा रिएक्शन की हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यकीनन आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. वीडियो में एक शख्स किसी चिड़ियाघर में एक बंदर के सामने मैजिक ट्रिक दिखाता है और बंदर भी उस पर जबरदस्त रिएक्शन देता है.

Viral Video: चिड़ियाघर में शख्स ने बंदर के सामने दिखाया मैजिक, जानवर ने दिया ऐसा रिएक्शन की हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप
बंदर के सामने शख्स ने दिखाया मैजिक ट्रिक (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: आपने कई मैजिशियन (Magician) को हाथ की सफाई यानी मैजिक ट्रिक (Magic Trick) दिखाते हुए देखा होगा और तालियां भी बजाई होंगी. जादूगर अक्सर अपने दर्शकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के मैजिक ट्रिक्स दिखाते हैं, जिन्हें देखकर दर्शक न सिर्फ हैरान होते हैं, बल्कि जमकर तालियां भी बजाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी मैजिशियन को किसी जानवर के सामने मैजिक ट्रिक दिखाते हुए देखा है और उस भी कमाल की बात तो यह है कि क्या आपने मैजिक ट्रिक देखने के बाद किसी जानवर को दर्शकों की तरह प्रतिक्रिया देते हुए देखा है. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक बेहद मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद यकीनन आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. वीडियो में एक शख्स किसी चिड़ियाघर (Zoo) में एक बंदर (Monkey) के सामने मैजिक ट्रिक दिखाता है और बंदर भी उस पर जबरदस्त रिएक्शन देता है.

इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 12 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है. इस वीडियो में शख्स के मैजिक ट्रिक से ज्यादा मजेदार बंदर का रिएक्शन लग रहा है. उसके रिएक्शन पर यूजर्स अपना दिल हार रहे हैं और अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं. यह भी पढ़ें: Monkey Funny Video: हुला हूप से खेलते बंदर का वीडियो हुआ वायरल, उसके हैरतअंगेज करतब ने जीता सबका दिल

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pubity (@pubity)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स किसी चिड़ियाघर में एक बंदर के सामने अपना मैजिक ट्रिक दिखाता है. यहां देखने वाली बात तो यह है कि बंदर भी बड़े ही ध्यान से शख्स के मैजिक ट्रिक को देखता है. जब शख्स अपना ट्रिक दिखा लेता है, तब बंदर कुछ देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं देता है और उसके बाद एकाएक वो ऐसा रिएक्शन देता है कि उस पर कोई भी अपना दिल हार सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2022 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).