वायरल

गार्बेज बैग से बने आउटफिट को पहनकर फैशन शो में पहुंची मॉडल, देखते ही रह गए लोग (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कचरा फेंकने वाले गार्बेज बैग से बने आउटफिट को पहनकर एक मॉडल फैशन शो में पहुंच गई और सारा लाइमलाइट चुरा लिया. गार्बेज बैग से बने आउटफिट को पहने हुए इस मॉडल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहे है, जिससे लोगों की नजरें नहीं हट रही हैं.

गार्बेज बैग से बने आउटफिट को पहनकर फैशन शो में पहुंची मॉडल, देखते ही रह गए लोग (Watch Viral Video)
मॉडल ने पहना गार्बेज बैग से बना आउटफिट (Photo Credits: YouTube)

Viral Video: इस दुनिया में ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है जो औरों से हटकर कुछ अलग करते हैं और लोगों पर अपनी छाप छोड़ते हैं. कई लोग सोशल मीडिया (Social Media) पर पॉपुलैरिटी हासिल करने के लिए कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं और सबसे अलग दिखने के लिए नए-नए प्रयोग करने से भी पीछे नहीं हटते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. इस वीडियो में कचरा फेंकने वाले गार्बेज बैग (Garbage Bag) से बने आउटफिट (Outfit) को पहनकर एक मॉडल (Model) फैशन शो (Fashion Show) में पहुंच गई और सारा लाइमलाइट चुरा लिया. गार्बेज बैग से बने आउटफिट को पहने हुए इस मॉडल का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिससे लोगों की नजरें नहीं हट रही हैं.

वीडियो में नजर आ रही मॉडल का नाम एली मैरी व्हाइटबी (Ellie Marie Whitby) बताया जा रहा है. एली ने खुद के साथ प्रयोग करते हुए गार्बेज बैग से बना आउटफिट पहना और फैशन शो में पहुंच गई. गार्बेज बैग में एली को लोग देखते ही रह गए. इस वीडियो को EllieMarieTV नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है. यह भी पढ़ें: इमारत की छत से हवा में उछलकर शख्स ने किया खतरनाक स्टंट, Viral Video देख खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

देखें वीडियो-

गौरतलब है कि एली ने फैशन के नाम पर अलग ही तहलका मचा दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि एली कूड़ा फेंकने वाले गार्बेज बैग से बने ड्रेस को पहने हुए नजर आ रही हैं. काले रंग के गार्बेज बैग को पहनकर वो फैशन शो में पहुंच गईं और वहां मौजूद अन्य मॉडल्स में सबसे अलग नजर आने के कारण सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. इसके साथ ही वो इसी आउटफिट में रैंप वॉक करती भी नजर आईं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2022 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).