इमारत की छत से हवा में उछलकर शख्स ने किया खतरनाक स्टंट, Viral Video देख खिसक जाएगी पैरों तले जमीन
आज के युवाओं में खतरनाक स्टंट करने का क्रेज इतना ज्यादा देखने को मिल रहा है कि वो स्टंट के चक्कर में अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं. इसी बीच एक खतरनाक स्टंट का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें इमारत की छत से हवा में उछलकर ऐसा स्टंट करता है, जिसे देख आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) करने वाले लोगों के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर हैरान होना लाजमी है. कई बार स्टंट (Stunt) कामयाब हो जाते हैं, लेकिन जब स्टंट गलत हो जाता है तो इसका भारी खामियाजा भी स्टंट करने वाले को भुगतना पड़ जाता है, बावजूद इसके आज के युवाओं में खतरनाक स्टंट करने का क्रेज इतना ज्यादा देखने को मिल रहा है कि वो स्टंट के चक्कर में अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं. इसी बीच एक खतरनाक स्टंट का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें इमारत की छत से हवा में उछलकर ऐसा स्टंट (Stunt) करता है, जिसे देख आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर remi.girard नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. हालांकि बिना किसी प्रशिक्षण के इस खतरनाक स्टंट न करने की हिदायत भी दी गई है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 46,712 लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि इसे लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए लोगों ने स्टंटमैन की काफी सराहना भी की है. यह भी पढ़ें: लाहौर की सड़कों पर कपल का स्टंट, बेहद खतरनाक तरीके से बाइक चलाते हुए वायरल हुआ वीडियो
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स छत पर दौड़ता हुआ आता है और फिर हवा में उछलकर वो जबरदस्त छलांग लगाता है. एक छत से दूसरी छत पर जाने के लिए जिस तरह से वो छलांग लगाता है, उसे देखकर लगता है कि वो अगले ही पल जमीन पर गिर जाएगा, लेकिन वो आसानी से दूसरी छत पर चला जाता है. इस स्टंट के दौरान शख्स की जरा सी लापरवाही उसके लिए जानलेवा साबित हो सकती थी, लेकिन उसके स्टंट को देखने के बाद ऐसा लगता है, जैसे उसने इसके लिए काफी प्रैक्टिस की है, तभी तो इतनी आसानी से उसने इतना खतरनाक स्टंट कर लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2022 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

