वायरल

#MKMJAChallenge Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'मेरे ख्वाबों में जो आए' चैलेंज, स्वच्छता अभियान और मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का मैसेज

सोशल मीडिया के दौर में कई चैलेंज वायरल होते रहते हैं. हम '10 ईयर चैलेंज', 'कीकी चैलेंज', 'फिटनेस चैलेंज', 'आइस बकेट चैलेंज' के बारे में तो जानते ही हैं. अब एक और चैलेंज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इसका नाम है- 'मेरे ख्वाबों में जो आए' चैलेंज

#MKMJAChallenge Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'मेरे ख्वाबों में जो आए' चैलेंज, स्वच्छता अभियान और मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का मैसेज
'मेरे ख्वाबों में जो आए' चैलेंज (Photo Credits: Twitter)

सोशल मीडिया के दौर में कई चैलेंज वायरल होते रहते हैं. हम '10 ईयर चैलेंज', 'कीकी चैलेंज', 'फिटनेस चैलेंज',  'आइस बकेट चैलेंज' के बारे में तो जानते ही हैं. अब एक और चैलेंज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.  इसका नाम है- 'मेरे ख्वाबों में जो आए' चैलेंज (Mere Khwabon Mein Jo Aaye Challenge). दरअसल, सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर ऐसे कई वीडियोज सामने आए हैं जिनके बैकग्राउंड में शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (Dilwale Dulhania Le Jayenge) का गाना 'मेरे ख्वाबों में जो आए' बज रहा है.

यूजर्स ने #MKMJAChallenge के साथ कई वीडियोज शेयर किए हैं. वीडियोज बेहद ही मजेदार है और जब आप इसे देखेंगे, तब आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे. ये वीडियो स्वच्छता अभियान और मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का मैसेज भी दे रहा है. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:- Bottle Cap Challenge: युवराज सिंह के बॉटल कैप चैलेंज को एक्सेप्ट किया शिखर धवन ने, देखें वीडियो

आपको बता दें कि ट्विटर पर इस चैलेंज की जमकर तारीफ हो रही है. वीडियो में इस्तेमाल किए गए गाने की बात करें तो लता मंगेशकर ने इसमें अपनी मधुर आवाज दी है. इसे काजोल पर फिल्माया गया है. जतिन-ललित ने इस गाने का म्यूजिक दिया है और आनंद बक्षी ने इसके बोल लिखे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2019 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).