वायरल

Ex- Pornstar Mia Khalifa आई किसान आंदोलन के सपोर्ट में, ट्वीट करके लिख दी ये बात

जब रिहाना ने ट्वीट करके किसान आंदोलन का सपोर्ट किया तो कंगना रनौत ने पलटवार करते हुए उनके खिलाफ गुस्सा जाहिर किया.

Ex- Pornstar Mia Khalifa आई किसान आंदोलन के सपोर्ट में, ट्वीट करके लिख दी ये बात
मिया खलीफा (Photo Credits: Twitter and Instagram)

देश में चल रहे किसान आंदोलन (Farmers Protests) को अब विदेश से भी सपोर्ट मिलने लगा है. कई इंटरनेशनल सेलेब्स इस प्रोटेस्ट के सपोर्ट में ट्वीट कर रहें हैं. जिसके बाद अब पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा (Porn Star Mia Khalifa) ने भी ट्वीट करके अपना कंसर्न जाहिर किया है. दरअसल पिछले 2 महीने से देश में कई किसान कृषि बोल के खिलाफ आंदोलन कर रहें हैं और अपनी मांग पर अड़े हुए हैं. ऐसे में अब इस आंदोलन की धमक विदेश तक में उठने लगी है.

मिया खलीफा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मानवाधिकार उल्लंघनों पर ये चल क्या रहा है? उन्होंने नई दिल्ली के आसपास के इलाकों में इंटरनेट काट दिया है?.'

आपको बता दे कि इससे पहले पॉप स्टार रिहाना और और सोशल एक्टिविस्ट ग्रेटा थर्नबर्ग (Greta Thunberg) ने ट्वीट कर किसान आंदोलन का समर्थन किया था.

वैसे जब रिहाना ने ट्वीट करके किसान आंदोलन का सपोर्ट किया तो कंगना रनौत ने पलटवार करते हुए उनके खिलाफ गुस्सा जाहिर किया. कंगना ने जवाब देते हुए लिखा- कोई भी इस बारे में इसलिए बात नहीं कर रहा है क्योंकि ये किसान नहीं बल्कि आतंकवादी हैं जो देश को बाटना चाहते हैं. ताकि चीन हमपर कब्ज़ा कर ले और USA जैसी कॉलोनी बना दे. शांति से बैठो बेफकूफ. हम तुम जैसे मूर्ख नहीं है जो देश को बेच दे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2021 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).