रैपर Dan Sur का गजब कारनामा, ऑपरेशन करके बालों की जगह लगवा लिए Gold Chains
रैपर डैन सुर ने ऑपरेशन करवा अपने सिर में बालों की जगह सोने की मोटी-मोटी चेन लगवा ली है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं. उनका ये लुक सुर्खियों में बना हुआ है.
- Read in
- English
भीड़ से अलग दिखने की चाहत लोगों से क्या क्या नहीं करा देती हैं. ऐसा ही वाकया सामने आया है. जिसे देखने के बाद कोई भी अपना सिर पकड़ ले. क्योंकि मैक्सिकन रैपर डैन सुर (Mexican Rapper Dan Sur) ने ऐसा हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है जिसे देखकर हर कोई दंग है. इस सिंगर ने ऑपरेशन करवाकर अपने सिर में बालों की जगह सोने की मोटी-मोटी चेन लगवा ली है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं. इसे देखने के बाद हर कोई हैरान हैं. रैपर ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि वो ऐसा करने वाले पहले इंसान हैं.
23 साल के इस रैपर ने अपने असली बालों को निकलवाते हुए गोल्डन चैन्स लगवाई है. उन्होंने अपने तमाम तस्वीरों और वीडियोज को इंस्टाग्राम और टिक-टॉक अकाउंट पर शेयर किया है. जो काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं. यह भी पढ़े: Donkey Viral Video: गधे ने बड़ी ही चालाकी से अपने साथियों को कराया आजाद, जानवर की समझदारी ने जीता सबका दिल
डैन सुर का वीडियो
View this post on Instagram
कैमरे के आगे पोज देते डैन
View this post on Instagram
गोल्ड के दीवाने डैन
View this post on Instagram
डेली मेल के मुताबिक मैक्सिकन रैपर ने बताया कि इस लुक को पाने के लिए उन्होंने सिर में हुक लगवाकर सोने की चेन लगवाई है. उन्हें उम्मीद है कि ये नया लुक उनके म्यूजिक करियर को संवारने का काम करेगा. इसके साथ ही उन्हें भरोसा है कि लोग उन्हें कॉपी नहीं करेंगे. इतना ही नहीं रैपर ने दांतों पर गोल्डन ब्रेस भी लगवा रखें हैं. उनका ये लुक अब इंटरनेट पर छाया हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2021 06:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

