घर के गेट से स्कूटी बाहर निकाल रहा था शख्स तभी हो गया ऐसा कांड, Viral Video देख हैरान हो जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने घर के गेट से स्कूटी बाहर निकाल रहा होता है, तभी बाहर से एक शख्स तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए शख्स को जोरदार टक्कर मारते हुए वहां से निकल जाता है.
Viral Video: वाहन चलाते समय अक्सर लोगों से सावधानी बतरने और ट्रैफिक के नियमों का पालन करने की अपील की जाती है, बावजूद इसके कई लोग लापरवाही से वाहन चलाते हैं और किसी न किसी हादसे के शिकार हो जाते हैं. लापरवाही में होने वाले हादसों से जुड़े कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं, लेकिन कई बार लोग किसी और की लापरवाही के चलते हादसे का शिकार हो जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने घर के गेट से स्कूटी (Scooty) बाहर निकाल रहा होता है, तभी बाहर से एक शख्स तेज रफ्तार में बाइक (Bike) चलाते हुए शख्स को जोरदार टक्कर मारते हुए वहां से निकल जाता है.
इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 59.4k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की है. एक यूजर ने लिखा है- दोनों ही इसके हकदार हैं. उस व्यक्ति ने नहीं देखा कि बाहर कोई वाहन आ रही है या नहीं और बाइकर की कोई गति सीमा नहीं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- कल्पना कीजिए कि अगर कोई बच्चा होता. चीजों को बुरी तरह से बदल सकती थीं. यह भी पढ़ें: Viral Video: चलती बाइक पर पीछे बैठी युवती ने अपने साथी को मुंह पर मारी कई बार चप्पल, लखनऊ का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
गेट से स्कूटी बाहर निकालते समय हो गया ऐसा कांड
Tf💀 pic.twitter.com/42iP3N2VYC
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 22, 2025
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने घर के गेट से स्कूटी को बाहर निकालने की कोशिश कर रहा होता है. वो अपने घर के गेट को खोलकर जैसे ही स्कूटी बाहर निकालने जाता है, बाहर से एक बाइक सवार तेज रफ्तार में आता है और उसे टक्कर मारते हुए आगे निकल जाता है. बाइकर की टक्कर से गेट को भी नुकसान होता है और स्कूटी निकालने वाला शख्स स्कूटी सहित नीचे गिर जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2025 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

