आराम से सो रहा था शख्स, अचानक से उसके बिस्तर पर आ पहुंचा 20 फीट लंबा अजगर और फिर... (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आराम से सो रहे शख्स के बिस्तर पर अचानक से एक 20 फीट लंबा अजगर पहुंच जाता है.
Python Viral Video: कई लोग सांप का नाम सुनते ही खौफजदा हो जाते हैं, क्योंकि यह जहरीला सांप (Snake) किसी को काट ले तो उसका जिंदा रह पाना काफी मुश्किल होता है. हालांकि कई बार ये सांप अपने बिलों से निकलकर रिहायशी इलाकों में दाखिल हो जाते हैं और ऐसे में अपने सामने सांप को देखकर लोगों की हालत खराब हो जाती है. बेशक कई प्रजाति के सांप बेहद जहरीले होते हैं, लेकिन अजगर की बात की जाए तो वो जहरीले नहीं होते हैं, पर किसी भी शिकार को आसानी से मौत के घाट उतारने के लिए जाने जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें आराम से सो रहे शख्स के बिस्तर पर अचानक से एक 20 फीट लंबा अजगर (Python) पहुंच जाता है.
इस वीडियो को danilson_batista नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- अपनी गहरी नींद से सावधान रहे. इसके अलावा भी लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन दिए हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: मोबाइल चार्जर को मुंह में दबाकर बिस्तर पर रेंगता दिखा खतरनाक सांप, नजारा देख उड़े लोगों के होश
शख्स के बिस्तर पर जा पहुंचा विशालकाय अजगर
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स जमीन पर रखे गद्दे पर आराम से सो रहा होता है, तभी दरवाजे से एक अजगर कमरे में दाखिल हो जाता है. अजगर सोते हुए शख्स के पास आ जाता है, तभी शख्स अपने सीने पर रखे एक हाथ को बिस्तर पर रखता है. हालांकि अजगर उसके बगल से गुजरते हुए आगे बढ़ता है और इतने में शख्स की नींद खुल जाती है और अजगर को देखकर उसकी हालत खराब हो जाती है, जिसके बाद वो खुद को बचाने के लिए कमरे से बाहर भाग जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2024 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

