झूले पर खड़े होकर स्टंट करते समय हो गई छोटी सी गलती, पैर फिसलते ही बिगड़ गया सारा खेल (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर स्टंट से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स झूले पर खड़ा होकर स्टंट करता है, लेकिन तभी उससे छोटी सी गलती होती है और पैर फिसलते ही पल भर में उसका सारा खेल बिगड़ जाता है.
Stunt Viral Video: किसी भी काम को करते समय अगर जरा सी लापरवाही हो जाए तो उसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ जाता है और इससे जुड़ी कहावत ‘सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी’ काफी लोकप्रिय है. बावजूद इसके लोग अक्सर असावधानी चलते किसी न किसी हादसे का शिकार हो ही जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर स्टंट (Stunt) से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स झूले (Swing) पर खड़ा होकर स्टंट करता है, लेकिन तभी उससे छोटी सी गलती होती है और पैर फिसलते ही पल भर में उसका सारा खेल बिगड़ जाता है. वो झूले पर से नीचे गिर जाता है और फिर इसी झूले के दूसरे हिस्से से जा टकराता है.
इस वीडियो को ट्विटर पर @cctvidiots नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ कैप्शन लिखा है- इडियट्स... इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपना माथा पकड़ने पर मजबूर हो गए हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: मेले में ऊंचे झूले पर चढ़कर शख्स ने किया खतरनाक स्टंट, करतब देख हैरत में पड़े लोग
देखें वीडियो-
Idiots 😂 pic.twitter.com/bYvStccU4c
— CCTV IDIOTS (@cctvidiots) June 14, 2023
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स झूले पर खड़े होकर स्टंट दिखा रहा है और उसको देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी है. स्टंट के दौरान घूमते हुए उस झूले पर उसका पैर फिसल जाता है और वो झूले के दूसरे हिस्से पर जा गिरता है. झूले के दूसरे हिस्से पर गिरने के बाद शख्स वहां से दूर जा गिरा, शख्स को देखते ही लोग मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2023 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

