सड़क पर खड़े बैल को बेवजह छेड़ने लगा शख्स, गुस्साए जानवर ने पटक-पटक कर किया ऐसा हाल (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सड़क पर खड़े बैल को बेवजह परेशान करने लगता है, जिससे बैल को गुस्सा आ जाता है और फिर वो शख्स को पटक-पटक कर उसकी हालत खराब कर देता है.
Viral Video: जानवरों की लड़ाई वाले वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते हैं. वैसे तो जानवरों (Animals) के बीच लड़ाई बेहद आम है, लेकिन जानवर और इंसान के बीच लड़ाई वाला नजारा काफी हैरान करने वाला होता है. हालांकि यह बात भी सच है कि जब तक जानवर को तंग न किया जाए, तब तक बेवजह वो किसी पर हमला नहीं करते हैं, लेकिन अगर कोई उन्हें परेशान करता है तो फिर वो उन्हें सबक सिखाने से पीछे भी नहीं हटते हैं. एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सड़क पर खड़े बैल को बेवजह परेशान करने लगता है, जिससे बैल (Bull) को गुस्सा आ जाता है और फिर वो शख्स को पटक-पटक कर उसकी हालत खराब कर देता है.
इस वीडियो को @TheFigen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 271.9k व्यूज मिल चुके हैं. क्लिप में देखा जा सकता है कि सड़क पर एक बैल शांति से खड़ा है, तभी एक शख्स वहां आता है और उसे बेवजह परेशान करने लगता है. शख्स बार-बार बैल को तंग करता है, तभी बैल को गुस्सा आ जाता है और वो उसे जिंदगी भर न भूलने वाला सबक सिखाता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: जलपाइगुड़ी की सड़कों पर दौड़ते कंगारुओं को देख उड़े लोगों के होश, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
You can never blame the bull!
Olee oleeeee oleeeeeeeeee bravo El Toro! ❤️pic.twitter.com/0xsznSpt2X
— Figen (@TheFigen) April 3, 2022
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गुस्से में आकर बैल हमला करने के लिए शख्स की तरफ भागता है. बैल को आक्रामक होते देख शख्स खुद को बचाने के लिए भागने लगता है. बैल शख्स को अपनी सींग से उठाकर कई बार पटकता है. बैल तब तक शख्स को पटकता है, जब तक कि उसकी हालत अधमरी सी नहीं हो जाती है. शख्स को अधमरा करने के बाद ही बैल का गुस्सा शांत होता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2022 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

