वायरल

सड़क पर चलते ऊंट के साथ शख्स ने की शरारत, जानवर ने सिखाया ऐसा सबक कि जिंदगी भर रहेगा याद (Watch Viral Video)

इंसानों द्वारा परेशान किए जाने पर कभी-कभी जानवरों को भी गुस्सा आ जाता है और फिर वो उन्हें अपने अंदाज में सबक सिखाते हैं. इसी कड़ी में इंटरनेट पर एक शख्स को सबक सिखाते ऊंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

सड़क पर चलते ऊंट के साथ शख्स ने की शरारत, जानवर ने सिखाया ऐसा सबक कि जिंदगी भर रहेगा याद (Watch Viral Video)
ऊंट ने शख्स को सिखाया सबक (Photo Credits: Twitter)

Camel Viral Video: कई लोग बेजुबान जानवरों को बेवजह परेशान करने से बाज नहीं आते हैं. ऐसे कई हैरान करने वाले वीडियो भी अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल जाते हैं, लेकिन अगर कोई किसी को बेवजह परेशान करता है तो उसके लिए भी परिणाम घातक हो सकता है, क्योंकि इंसानों द्वारा परेशान किए जाने पर कभी-कभी जानवरों (Animals) को भी गुस्सा आ जाता है और फिर वो उन्हें अपने अंदाज में सबक सिखाते हैं. इसी कड़ी में इंटरनेट पर एक शख्स को सबक सिखाते ऊंट (Camel) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- कर्मा. वीडियो के कैप्शन से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो जैसा करता है उसे वैसा ही फल मिलता है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 63.3K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 493 रीट्वीट्स और 4670 लाइक्स मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: हंसों के जोड़े ने की बत्तखों की मदद, झील में जमी बर्फ को तोड़कर इस तरह से बनाया रास्ता

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऊंट सड़क पर चल रहा है, तभी सामने से एक शख्स आता है और वो ऊंट के साथ शरारत करने के मूड में आ जाता है. शख्स ऊंट के पैरों के पास आकर उसके साथ शरारत करने की कोशिश करता है, तभी ऊंट भी फौरन प्रतिक्रिया देते हुए शख्स को जोरदार लात मारता है. ऊंट के जबरदस्त प्रहार से शख्स लड़खड़ाकर गिर पड़ता है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग भी यही कह रहे हैं कि जैसी करनी वैसी भरनी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2022 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).