वायरल

शख्स ने स्कूटी पर भर लिया इतना सामान कि नहीं रही बैठने की जगह, Viral Video देखकर चकरा जाएगा आपका दिमाग

सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यकीनन आपका सिर चकरा जाएगा. वीडियो में एक शख्स अपनी स्कूटी पर इतना सारा सामान लाद देता है कि उसके बैठने तक के लिए जगह नहीं बचती है, उसके बाद वो जो करता है, उसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.

शख्स ने स्कूटी पर भर लिया इतना सामान कि नहीं रही बैठने की जगह, Viral Video देखकर चकरा जाएगा आपका दिमाग
स्कूटी पर सामान भरने के बाद नहीं रही बैठने की जगह (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कोई देखते ही देखते स्टार बन जाता है तो कई लोग हंसी के पात्र भी बन जाते हैं. वहीं कई ऐसे वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद सिर चकरा जाता है और ऐसा हो भी क्यों न? आखिर कुछ लोग अपनी अजीबो-गरीब हरकतों से हमें हैरत में जो डाल देते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक शख्स  (Man) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद यकीनन आपका सिर चकरा जाएगा. वीडियो में एक शख्स अपनी स्कूटी (Scooty) पर इतना सारा सामान लाद देता है कि उसके बैठने तक के लिए जगह नहीं बचती है, उसके बाद वो जो करता है, उसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.

इस तरह का नजारा आमतौर पर बहुत कम ही देखने को मिलता है. इस मजेदार वीडियो को @sagarcasm नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- मेरा फोन 32 जीबी का और 31.9 जीबी कैरी कर रहा. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 718.8K व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: महिला ने अपनी गलती का ठिकरा किसी और पर फोड़ा, स्कूटी से गिरने के बाद जबरन बाइक सवार से करने लगी झगड़ा

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स मार्केट से घर के सामानों की खरीददारी करता है. वो ढेर सारा सामान खरीदकर उसे स्कूटी पर लाद देता है, जिसके चलते उसके बैठने तक के लिए जगह नहीं बचती है. सामान से भरी स्कूटी पर शख्स पिछले हिस्से पर बैठ जाता है और स्कूटी दौड़ाने लगता है. वो स्कूटी के एकदम पिछले हिस्से पर बैठकर स्कूटी तेजी से चलाता है. इस नजारे को देखकर एक तरह जहां लोगों की हंसी छूट गई तो वहीं दूसरी तरफ लोगों का दिमाग भी चकरा गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2022 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).