Viral Video: ठंडी हवा के लिए शख्स ने अपने ऑटो में भिड़ाया ऐसा जुगाड़, वीडियो देखकर आप भी करेंगे उसकी तारीफ
देसी जुगाड़ का एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने ठंडी हवा पाने के लिए अपने ऑटो में कुछ ऐसी कारीगरी की है, जिसे देख आप भी उसकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे.
Desi Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में कब क्या वायरल हो जाए और क्या चीज लोगों को पसंद आ जाए, इसका अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है. हालांकि हमारे देश में टैलेंटेड लोगों की भी कोई कमी नहीं है जो मुश्किल से मुश्किल काम को भी जुगाड़ तकनीक की मदद से आसान बना देते हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) से जुड़े मजेदार वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देख आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है. इसी कड़ी में देसी जुगाड़ का एक जबरदस्त वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने ठंडी हवा (Cool Air) पाने के लिए अपने ऑटो में कुछ ऐसी कारीगरी की है, जिसे देख आप भी उसकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 007aadhijith नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 5 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर ढेरों प्रतिक्रियाएं भी लोगों ने दी है. एक यूजर ने लिखा है- जब प्लंबर ड्राइवर बन जाए, जबकि दूसरे ने लिखा है- ये ऑटो एसी है. यह भी पढ़ें: Desi Jugaad Viral Video: चारा काटने के लिए शख्स ने भिड़ाया ऐसा जुगाड़, काम और वर्कआउट हो जाएगा एक साथ
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल वीडियो केरल के कोझिकोड का बताया जा रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक ऑटो में बाहर से अंदर की तरफ पीवीसी पाइप को इस तरह से फिट किया गया है कि ऑटो के अंदर ठंडी-ठंडी हवा आ सके. शख्स ने जुगाड़ तकनीक का इस्तेमाल करते हुए दोनों तरफ से पाइप अंदर की ओर लाकर, दोनों को तीसरे पाइप से इस तरह जोड़ा है, जिससे ऑटो के अंदर ठंडी हवा आ सके. शख्स के इस जुगाड़ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2024 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

