स्वस्थ रहने के लिए नाक से अपना यूरीन पीता है ये शख्स, कोई भी बीमारी न होने का करता है दावा, देखें वीडियो
लोग अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए काफी कुछ करते हैं. डायट प्लान बनाते हैं, जिम जाते हैं, हेल्थी खाना खाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए कोई अपना यूरीन पीता है...
लोग अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए काफी कुछ करते हैं. डायट प्लान बनाते हैं, जिम जाते हैं, हेल्थी खाना खाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए कोई अपना यूरीन पीता है. ब्रिटेन में Sam Cohen नाम का एक ऐसा शख्स है जो अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए पिछले 19 साल से अपना यूरीन पी रहा है. सैम का कहना है कि जबसे वो ऐसा कर रहे हैं तबसे उन्हें कोई बीमारी नहीं हुई है. वो ये भी दावा करते हैं कि इसकी वजह से उनकी सेक्स लाइफ में भी काफी सुधार हुआ है. सैम अपनी नाक से अपना पेशाब पीते हैं, उनका कहना है कि नाक से पेशाब पीने से कभी सर्दी जुकाम नहीं होता है. वो बताते हैं कि कभी- कभी वो मुंह से भी यूरीन पी जाते हैं.
सैम जब 22 साल के थे तबसे उन्होंने अपना यूरीन पीना शुरू कर दिया था. उनका कहना है कि अपना यूरीन पीने से वो जवान महसूस करते हैं. सैम ऐसा वो दिन में कई बार करते हैं. जब वो ट्रैवेलिंग करते हैं तो अपना यूरीन कलेक्ट करने के लिए एक कप कैरी करते हैं. यहां तक की प्लेन में यात्रा करते वक्त भी वो ऐसा करते हैं. सैम अब नाक से शराब, फ्रूट जूस भी पीने लगे हैं. उनका कहना है कि ऐसा करने से भूख लगती है और पाचन शक्ति भी बढ़ती है. सैम एक योगा टीचर हैं, ब्रिटेन में वो लोगों को योगा सिखाते हैं.
यह भी पढ़ें: अपने स्पर्म का इंजेक्शन अपनी ही बॉडी में लगाता था ये शख्स, हुआ अस्पताल में भर्ती
आपको बता दें कि ऐसा ही एक मामला कुछ दिनों पहले सामने आया था. एक शख्स अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए हाथ पर अपने स्पर्म का इंजेक्शन लगा रहा था. ऐसा वो कई महीनो तक करता रहा जिसकी वजह से उसके हाथ में दर्द होने लगा और हाथ में सुजन आ गई. मामला इतना सीरियस हो गया कि उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2019 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

